{"_id":"67929a6b77ba7f4f2d0c955d","slug":"gorakhpur-news-police-will-keep-an-eye-on-bike-riders-police-created-whatsapp-group-of-girl-students-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1041-818888-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बाइक सवार शोहदों पर रहेगी नजर.. पुलिस ने बनाया छात्राओं का ह्वाट्सएप ग्रुप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बाइक सवार शोहदों पर रहेगी नजर.. पुलिस ने बनाया छात्राओं का ह्वाट्सएप ग्रुप
विज्ञापन
बिलंदपुर में पुलिस ने हॉस्टल और पीजी में रह रही छात्राओं मिलकर जानी उनकी परेशानी
टोल फ्री और मोबाइल नंबर देने के साथ छात्राओं को तुरंत सूचना देने के लिए भी समझाया
गोरखपुर। बिलंदपुर में बाइक सवार शोहदे अब छात्राओं को परेशान नहीं कर पाएंगे। पुलिस उनकी गतिविधियों पर नजर रखेगी। वहीं, छात्राओं के लिए पुलिस ने एक ह्वाट्सएप ग्रुप भी बनाया है, जिसमें वे अपनी समस्या रख सकेंगी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने छात्राओं से बात कर उन्हें सुरक्षा का अहसास दिलाया और महिला सुरक्षा के लिए उठाए जा रहे कदमों से अवगत कराया।
पुलिस ने छात्राओं को टोल फ्री नंबर के बारे में बताया। ह्वाट्सएप ग्रुप में सभी हॉस्टल की वार्डन, पीजी के मालिकों और उसमें रह रही छात्राओं को जोड़ा जाएगा। इसके लिए पुलिस ने सभी के मोबाइल फोन नंबर लिए। छात्राओं ने उन्हें अपनी परेशानी भी बताई।
प्रशिक्षु आईपीएस आशना चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने छात्राओं को जागरूक किया गया। आशना चौधरी ने कहा कि वे ग्रुप में बिना डरे अपनी समस्या बता सकती हैं। उनकी पहचान गोपनीय रखकर पुलिस मदद करेगी। पुलिस टीम ने छात्राओं की समस्याएं सुनीं। आश्वस्त किया कि इस इलाके में उनकी सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कोई भी शोहदा तेज स्पीड में बाइक नहीं ले जा सकेगा।
विज्ञापन
-
कोट...
बिलंदपुर में छात्राओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी गईं। उनको पुलिस के हेल्पलाइन नंबरों से अवगत कराया गया। उनके लिए एक ह्वाटसएप ग्रुप बना है। इसमें सभी हॉस्टल, पीजी की छात्राओं को जोड़ा जाएगा। इसमें छात्राएं निडर होकर अपनी बात रख सकती हैं। छात्राओं की पहचान गोपनीय रख कार्रवाई की जाएगी।
- आशना चौधरी, प्रशिक्षु आईपीएस