{"_id":"677ed5b2e286028ec801f79e","slug":"gorakhpur-news-police-will-examine-one-weeks-cctv-footage-in-the-case-of-students-murder-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-803562-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: छात्रा की हत्या के केस में एक हफ्ते का सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: छात्रा की हत्या के केस में एक हफ्ते का सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी पुलिस
विज्ञापन
चौरीचौरा में छात्रा के साथ छेड़खानी के बाद कुचलने का मामला
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखकर बढ़ेगी छेड़छाड़ की धारा
गोरखपुर। चौरीचौरा इलाके में बीए की छात्रा की मैजिक से कुचलकर हत्या और एक छात्रा को घायल करने के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भिजवा दिया है। अब पुलिस वारदात से एक सप्ताह पहले के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर हत्या की वजह जानने की कोशिश करेगी। पुलिस फुटेज देखकर छेड़छाड़ की धारा भी बढ़ाएगी। मामले में वारदात में घायल छात्रा ने छेड़खानी का बयान पुलिस को दिया है।
पुलिस ने छात्रा के चाचा की तहरीर पर हत्या और हत्या के प्रयास में केस दर्ज किया है। फुटेज देखने के बाद से ही यह लग रहा कि आरोपियों ने जानबूझ कर उन्हें कुचला है। लेकिन इसकी वजह पहले दिन सामने नहीं आई। दूसरे दिन जब घायल छात्रा अस्पताल से घर आई तब उसने छेड़खानी की बात पुलिस और घरवालों को बताया।
छात्रा ने बताया कि वे लड़के पिछले कई दिनों से उसे और उसकी चचेरी बहन को परेशान कर रहे थे। वह जबरन मोबाइल नंबर मांग रहे थे। फिलहाल, घटना वाले दिन का पुलिस के पास फुटेज मौजूद है जिसमें आरोपियों की सारी गतिविधि दिख रही हैं। इसके पहले भी उन्होंने छेड़खानी की थी या फिर जिस वक्त दोनों छात्राएं स्कूल आती-जाती हैं, वे इस रास्ते से आते थे यह जानना पुलिस के लिए अहम हो गया है। यही वजह है कि केस के विवेचक ने रास्ते का फुटेज चेक करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
यह थी पूरी घटना
चौरीचौरा इलाके की रहने वाली दो चचेरी बहनें एक महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थीं। रविवार सुबह वह परीक्षा देने पैदल ही घर से कॉलेज जा रहीं थीं। रास्ते में पिकअप सवार दो युवकों ने उनके उपर मैजिक चढ़ा दिया जिससे एक छात्रा की मौत हो गई। जबकि दूसरी घायल हो गई। घायल छात्रा ने बताया कि दोनों उनके साथ छेड़खानी कर रहे थे। फिलहाल पुलिस ने सीसी फुटेज के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है।