{"_id":"689cf2e5b569b448ab0dd17a","slug":"gorakhpur-news-police-sent-the-accused-of-wifes-murder-to-jail-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1037181-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पत्नी के हत्यारोपी को पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पत्नी के हत्यारोपी को पुलिस ने भेजा जेल
विज्ञापन
दवा नहीं खा रहा था बीमार सोनू, पत्नी की जिद पर कर दी थी हत्या
जगतबेला। चिलुआताल पुलिस ने सोमवार देर रात दवा खाने के जिद करने पर पत्नी की गैंता से वारकर हत्या करने वाले पति सोनू सिंह को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। इधर, परिजनों ने बुधवार को पोस्टमॉर्टम के बाद वंदना के शव का कालेसर स्थित मुक्ति धाम पर अंतिम संस्कार कर दिया। मुखाग्नि मृतका के बेटे यश ने दी।
वंदना (39) की शादी मीरपुर निवासी सोनू सिंह से हुई थी। उनके दो बेटे यश सिंह (11 वर्ष) और जस सिंह (9 वर्ष) हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि सोनू का मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता है। उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चलता है। सोनू अक्सर रात में दवा नहीं खाता था। सोमवार रात को भी इसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इससे नाराज सोनू ने घर में रखे गैंता (मिट्टी खोदने के उपकरण) से वंदना की कनपटी पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी थी। इसके बाद से वह फरार हो गया था। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर पति और ससुर के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने देर रात पति को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल किया हुआ गैंता बरामद कर लिया था।