{"_id":"6877fe3a8bf09c3ee30c0099","slug":"gorakhpur-news-police-rushed-on-the-information-of-gang-rape-woman-found-unconscious-due-to-intoxication-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1004808-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सामूहिक दुष्कर्म की सूचना पर दौड़ी पुलिस, नशे में अचेत मिली महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सामूहिक दुष्कर्म की सूचना पर दौड़ी पुलिस, नशे में अचेत मिली महिला
विज्ञापन
नशे की हालत में सड़क पर अचेत अवस्था में देख राहगीर ने पुलिस को दी थी सूचना
सहजनवां। थाना क्षेत्र के पटखौली में सड़क किनारे मंगलवार देर रात महिला को अचेत अवस्था में देख राहगीर ने पुलिस को सामूहिक दुष्कर्म की सूचना दे दी। पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे एसपी नार्थ ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ के दौरान महिला ने शराब के नशे में अचेत होने की बात स्वीकार की। तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली।
एसपी नार्थ जीतेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार देर रात एक अज्ञात नंबर से सहजनवां के पटखौली में सड़क के किनारे एक महिला के अचेत पड़े होने की सूचना मिली। कॉलर ने बताया कि महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसे टैंपो से लाकर फेंक दिया गया है। मौके पर पहुंचे एसपी नार्थ ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ में महिला ने स्वयं स्वीकार किया कि वह शराब की लती है। मंगलवार की देर रात अत्यधिक शराब का सेवन करने की वजह से वह अचेत होकर सड़क पर गिर गई फिर वहीं पर ही सो गई थी। महिला के अनुसार वह मूलरूप से जगतबेला क्षेत्र की निवासी है और सहजनवां में ओवरब्रीज के नीचे सोती है। एसपी का कहना है कि वह नशे की लती है। किसी प्रकार की दुर्घटना उसके साथ नहीं हुई है। े