{"_id":"670da2db9be69d2afb01a6e6","slug":"gorakhpur-news-police-ran-on-false-information-of-murder-of-newborn-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-716361-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नवजात की हत्या करने की झूठी सूचना पर दौड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नवजात की हत्या करने की झूठी सूचना पर दौड़ी पुलिस
विज्ञापन
भटहट। गुलरिहा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक व्यक्ति ने नवजात का गला दबाकर हत्या करने की पुलिस को दे दी। सूचना डायल 112 पर प्रसारित हुई। इसके बाद परेशान गुलरिहा थाने की पुलिस सूचना देने वाले के घर पहुंची। वहां पहुंचने पर हत्या की सूचना फर्जी निकली।
चिलुआताल थाना क्षेत्र के नकहा निवासी मोहम्मद कैफ की भटहट के ग्राम बड़हरिया में ससुराल है। मोहम्मद कैफ ने अपनी पत्नी पर नवजात का गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए डायल 112 पर सूचना दे दी। सूचना पर डायल 112 के साथ ही भटहट चौकी प्रभारी शशि किरण सिंह मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद का मामला था। इसको लेकर कैफ ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर जाकर परिजनों एवं आसपास लोगों के साथ ही आशा कार्यकर्ता को बुलाकर पूछताछ की गई। इसके बाद सच्चाई सामने आ गई। एक माह पहले दंपती को एक बच्ची पैदा हुई थी। नवजात के पैदा होने के लगभग 15 दिन बाद बुखार से उसकी मौत हो गई थी। ब्यूरो