{"_id":"68b0b0fe5cb73f4b4504285a","slug":"gorakhpur-news-police-picked-up-eight-suspects-who-pelted-stones-at-the-police-team-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1052280-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पुलिस टीम पर पथराव करने वाले आठ संदिग्धों को पुलिस ने उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पुलिस टीम पर पथराव करने वाले आठ संदिग्धों को पुलिस ने उठाया
विज्ञापन
वीडियो फुटेज की मदद से उपद्रवियों की पहचान में जुटी पुलिस, टीम ने गांव में दी दबिश
आप नेता की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामे के बाद पुलिस टीम पर किया था पथराव
गोरखपुर। आप नेता कुंज बिहारी की मौत के बाद पथराव मामले में पुलिस ने बुधवार देर रात नयागांव व बनकटवां में दबिश देकर आठ संदिग्धों को उठाकर पूछताछ कर रही है। वहीं पथराव में शामिल अन्य लोगों की तलाश में दबिश दी जा रही है। इधर, आप नेता की मौत के जिम्मेदार पिता-पुत्र के नेपाल भाग जाने की सूचना मिली है। पुलिस उनके रिश्तेदारों के जरिए आरोपियों की तलाश में जुटी है।
गोरखनाथ थाना क्षेत्र के रामपुर नया गांव निवासी आप नेता कुंज बिहारी निषाद (35) का 4200 रुपये को लेकर मोहल्ले के रहने वाले अभिषेक पांडेय व उसके पिता हिमालय पांडेय से विवाद हो गया था। आरोप है कि इससे नाराज अभिषेक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनपर लाठी, रॉड और पटरे से हमला कर दिया था। परिजन उन्हें राजेंद्रनगर के प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए। वहां उपचार के दौरान मंगलवार उन्होंने दम तोड़ दिया था। कुंज बिहारी की मौत की सूचना पर हॉस्पिटल के बाहर पहुंचे उनके समर्थकों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया था। इसमें गोरखनाथ थाने के एसएचओ शशिभूषण राय समेत चार पुलिस कर्मी घायल हो गए थे।
वीडियो फुटेज के जरिये पत्थरबाजों और उपद्रवियों की तलाश में जुटी पुलिस ने बुधवार देर रात नयागांव व बनकटवां में दबिश देकर आठ संदिग्धों को उठा लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हिरासत में लिए गए आरोपी वीडियो फुटेज में कैद हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर ग्रामीणों को उकसाने वाले और पत्थरबाजी में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। नाम सामने आने के बाद उन सब का नाम विवेचना में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
कोट
कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस टीम पर पथराव करने वाले जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
- अभिनव त्यागी, एसपी सिटी