फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Police picked up 26 people including accused Sanjay Nishad

Gorakhpur News: आरोपी संजय निषाद समेत 26 को पुलिस ने उठाया

Mon, 09 Jun 2025 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Police picked up 26 people including accused Sanjay Nishad
हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड: बाइक से दिनेश को गांव लेकर जा रहा संजय भी हिरासत में, पुलिस जगह-जगह दे रही दबिश
विज्ञापन

गांव के प्रधान की पत्नी, सास-ससुर से पुलिस कर रही पूछताछ, संलिप्तता होने पर पुलिस करेगी कार्रवाई
गोरखपुर। गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर दिनदहाड़े निषाद पार्टी के कार्यकर्ता और हिस्ट्रीशीटर दिनेश निषाद (40) की हत्या के मामले में पुलिस और एसओजी ने 26 लोगों को हिरासत में लिया है। इसमें नामजद आरोपी संजय निषाद और गांव के प्रधान की पत्नी, सास व ससुर भी शामिल हैं। सभी से पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं वारदात के समय दिनेश को बाइक से गांव लेकर जा रहे संजय को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।
पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है। हालांकि पुलिस को अभी ऐसे कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं, जिससे घटना का पर्दाफाश हो सके।
जानकारी के मुताबिक, बेलीपार के भरवलिया गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर दिनेश गोरखपुर शहर में रहता था। वह शनिवार को गांव के ही संजय के साथ बाइक से घर जा रहा था। अभी वे वाराणसी हाईवे पर ऊंचागांव के समीप पहुंचे थे कि चारपहिया वाहन पर सवार बदमाश पीछे से पहुंचे और दिनेश को करीब 200 मीटर दौड़ाकर गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन

इस दौरान संजय भाग गया। दिनेश की हत्या के बाद उसके भाई रमेश की तहरीर पर पुलिस ने गांव के जुगुल निषाद को मुख्य आरोपी बनाकर कुल 11 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी राजकरन नय्यर के निर्देश पर गठित पुलिस टीम व एसओजी आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है। शनिवार रात में एसओजी ने सर्विलांस की मदद से गोरखपुर में छिपे नामजद आरोपी संजय निषाद को हिरासत में ले लिया। इसके बाद बाइक से लेकर जाने वाले संजय को भी उसके घर से उठाकर पूछताछ की। उसे साथ लेकर कई जगहों पर पुलिस दबिश भी दे रही है।
थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शक के आधार पर प्रधान के परिजनों को पूछताछ के लिए लाया गया है। संलिप्तता पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। बाइक चलाने वाले संजय से पूछताछ कर अहम जानकारियां एकत्रित की जा रही हैं।



इन पर दर्ज हैं केस
मुख्य आरोपी भरवलिया गांव निवासी मुख्य आरोपी जुगुल निषाद, उसका पुत्र पंकज निषाद, प्रेम निषाद, गांव के ही सुरेंद्र निषाद, इंदल निषाद, संजय निषाद, संतोष निषाद, अनिल निषाद समेत आठ नामजद समेत 11 पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है।
----
घटना के दिन आरोपी जुगुल की गांव के जनप्रतिनिधि से कई बार हुई थी बातचीत
गोरखपुर। हिस्ट्रीशीटर की हत्या के बाद पुलिस ने जब मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली तो मुख्य आरोपी जुगुल निषाद के नंबर से गांव के एक जनप्रतिनिधि से कई बार बात होने की जानकारी मिली। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों तरफ से एक-दूसरे को कॉल किया गया है। पुलिस टीम अभी जनप्रतिनिधि को हिरासत में लेने वाली थी कि उसने घरवालों के साथ गांव छोड़ दिया। घटना के बाद गांव में चर्चा है कि दिनेश व जुगुल के बीच जमीन को लेकर चल रही दुश्मनी हत्या का कारण बनी है। दिनेश के घर के सामने की जमीन पर बने मकान को तोड़ने को लेकर दोनों ने एक-दूसरे को देख लेने की धमकी भी दी थी।
------
जुगुल के परिजनों का भोपाल में मिली लोकेशन, पुलिस की एक टीम रवाना
मुख्य आरोपी जुगुल के परिवार के सदस्य रहते हैं मुंबई में, भाग कर वहीं जाने की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दिनेश की हत्या के मुख्य आरोपी जुगुल निषाद व उसके पुत्र के साथ अन्य आरोपी घर छोड़कर भाग गए हैं। पुलिस टीम उनकी खोज में दबिश दे रही है। रविवार को सर्विलांस से जुगुल निषाद के परिजनों की लोकेशन भोपाल में रेलवे स्टेशन के आसपास मिली। पुलिस को पता चला कि आरोपी जुगुल के परिजन मुंबई में रहते हैं। इसके बाद पुलिस की एक टीम भोपाल फिर मुंबई के लिए रवाना हो गई। पुलिस की मानें तो घटना के बाद आरोपी व उसके परिजन शाम को किसी ट्रेन से मुंबई के लिए निकल गए थे। भोपाल में कुछ देर के लिए उनका मोबाइल ऑन हुआ तो वहां की लोकेशन मिली। फिलहाल, मुंबई में रहने वाले आरोपी के परिवार के सदस्यों की जानकारी जुटाकर पुलिस वहां की पुलिस से संपर्क कर रही है। ग्रामीणों में चर्चा है कि जुगुल ने इस हत्या की पटकथा पहले ही रच ली थी। दबी जुबां यह भी चर्चा है कि जुगुल के परिवार के अधिकांश सदस्यों ने चार दिन पहले ही घर छोड़ दिया था। हत्या के बाद जुगुल व अन्य परिजन भी घर से भाग निकले थे।

-----------

वर्जनदिनेश हत्याकांड में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। शक के आधार पर कई लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। अभी कई लोगों से पूछताछ चल रही है। सर्विलांस के जरिये आराेपियों की लोकेशन मिलने पर पुलिस टीम भेज कार्रवाई की जा रही है। प्रधान के परिवार के सदस्यों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है।
- सुधीर कुमार जायसवाल, एसपी क्राइम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed