{"_id":"673514e762d07de097050ea7","slug":"gorakhpur-news-police-kept-raiding-girl-student-found-with-her-friend-in-brd-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-746080-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पुलिस मारती रही छापा, बीआरडी में सहेली के साथ मिली छात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पुलिस मारती रही छापा, बीआरडी में सहेली के साथ मिली छात्रा
विज्ञापन
गुलरिहा (गोरखपुर)। इलाके के अलग-अलग गांव की कक्षा आठ में पढ़ने वाली दो छात्राएं 11 नवंबर को लापता हो गईं। गुलरिहा थाने में गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस स्कूल में पढ़ने वाले लड़कों के घरों पर छापा मारकर छात्राओं की तलाश कर रही थी। काफी खोजबीन के बाद पुलिस को दोनों छात्राएं बुधवार को एक साथ बीआरडी मेडिकल कॉलेज परिसर में मिलीं। छात्राओं ने पुलिस को बताया कि वे एक ही स्कूल में पढ़ती हैं। घरवालों से नाराज होने पर एक छात्रा निकली तो उसकी सहेली ने भी उसके साथ घर छोड़ दिया।
दोनों छात्राएं 13 और 15 वर्ष की है, वह अगल-अगल गांव में रहती हैं। वे एक ही स्कूल की छात्रा हैं। 11 नवंबर को दोनों लापता हुईं तो उनके परिजनों ने अलग-अलग गुमशुदगी गुलरिहा थाने में दर्ज कराई। दो दिन बाद पुलिस ने दोनों ढूंढ निकाला। पुलिस ने बताया कि 11 नवंबर काे स्कूल से अपराह्न तीन बजे आने के बाद दोनों छात्राएं झूठ बोलकर घर से निकलीं। शाम तक घर नहीं आने पर परिजनों ने तलाश शुरू की।
दो दिन से नहीं खाया खाना
पुलिस की पूछताछ में छात्राओं ने बताया कि वे मेडिकल कॉलेज परिसर में दो दिनों बिना खाना खाए रह रही हैं। दिनभर परिसर में घूमती थीं, रात में सुनसान जगह देखकर सो जाती थीं। छात्राओं के पास से एक कीपैड वाला मोबाइल फोन भी मिला है। मोबाइल के नंबरों की जांच कर पुलिस अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी एकत्रित कर रही है। दोनों छात्राओं को मेडिकल कॉलेज के शेल्टर होम में रखा गया है। पुलिस बृहस्पतिवार को बयान कराकर छात्राओं को उनके परिजनों को सौंपेगी।