{"_id":"67b2402c37cbdfb50208d93c","slug":"gorakhpur-news-police-arrived-on-information-of-child-marriage-child-protection-team-stopped-the-marriage-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-843435-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बाल विवाह की सूचना पर पहुंची पुलिस, बाल संरक्षण की टीम ने रुकवाई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बाल विवाह की सूचना पर पहुंची पुलिस, बाल संरक्षण की टीम ने रुकवाई शादी
विज्ञापन
गुलरिहा के सरहरी क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को चोरी चुपके कराई जा रही थी शादी
किशोरी को बाल संरक्षण की टीम काउंसिलिंग कराने ले गई साथ
सरहरी। गुलरिहा थाना के सरहरी इलाके के एक गांव में शनिवार रात को बाल विवाह की सूचना पर पुलिस के साथ ही बाल संरक्षण की टीम पहुंच गई। जांच पड़ताल में दुल्हन की उम्र कम मिलने पर शादी रुकवा दी गई। बालिका का काउंसिलिंग कराने के लिए बाल संरक्षण की टीम उसे साथ लेकर चली गई।
जानकारी के मुताबिक शनिवार को ग्रामीणों की सूचना पर रात नौ बजे पहुंची जिला बाल संरक्षण अधिकारी डाॅ. सुमन शुक्ला ने बताया कि चाइल्डलाइन हेल्पलाइन नंबर 1098 पर बाल विवाह की सूचना मिली थी। इसके बाद जिला प्रोबेशन अधिकारी समर बहादुर सरोज के निर्देश पर बनी टीम गुलरिहा पुलिस को सूचना देकर मौके पर पहुंची। किशोरी के हाईस्कूल के अंक पत्र की जांच में पता चला कि उसकी उम्र 17 साल है। इसके बाद टीम ने बाल विवाह बताते हुए शादी को रोकवा दी। किशोरी को मेडिकल कालेज स्थित वन स्टाफ सेंटर पहुंचा दिया गया।