{"_id":"67ec4337ad61b5549806fc68","slug":"gorakhpur-news-police-arrested-the-son-of-the-ration-dealer-and-sent-him-to-jail-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-889013-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कोटेदार के बेटे को गिरफ्तार कर पुलिस ने भिजवाया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कोटेदार के बेटे को गिरफ्तार कर पुलिस ने भिजवाया जेल
विज्ञापन
चौरीचौरा डबल मर्डर : पूनम की बेटी ने संजय, उसके पिता और भाई के खिलाफ दर्ज कराया है हत्या का केस
आंदोलन की चेतावनी के बाद पुलिस ने आनन-फानन में संजय को भिजवाया जेल
गोरखपुर। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के शिवपुर चकदहा गांव में मां-बेटी की हत्या के आरोप में पुलिस ने गांव के कोटेदार के बेटे संजय को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भिजवा दिया।
पूनम की बेटी खुशबू ने संजय, उसके भाई और कोटेदार पिता के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया था। पुलिस ने घर से ही संजय को हिरासत में लिया था। पुलिस अन्य पहलू पर अभी काम कर रही थी लेकिन घरवाले कार्रवाई पर सवाल उठा रहे थे तो राजनीतिक संगठन आंदोलन की चेतावनी दे रहे थे। इसके बाद पुलिस ने आनन-फानन में कार्रवाई की है। अभी तक आला कत्ल पुलिस बरामद नहीं कर सकी है, लिहाजा जांच अभी जारी है।
एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दस से अधिक लोगों से पूछताछ हुई है। पुलिस की जांच में कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई। आरोपी संजय को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भिजवा दिया गया है। इससे पहले मंगलवार सुबह पुलिस ने गांव के चार लोगों को पूछताछ के लिए उठाया था। उनके पकड़े जाने के बाद से ही यह कयास लगाया जाने लगा था कि घटना का पर्दाफाश हो जाएगा। अफसरों ने कहा कि अभी पूछताछ की प्रक्रिया चल रही है।