फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Police arrested the murder accused son and sent him to jail

Gorakhpur News: हत्यारोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Tue, 05 Aug 2025 01:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Police arrested the murder accused son and sent him to jail
मामूली विवाद में पिता के प्राइवेट पार्ट पर मारकर कर दी थी हत्या
विज्ञापन


झंगहा थाना क्षेत्र के राघोपट्टी पड़री के पांडेय टोला में हुई थी वारदात
झंगहा। थाना पुलिस ने मामूली विवाद में पिता के प्राइवेट पार्ट पर मारकर हत्या करने के आरोपी बेटे को सोमवार को कटहरिया भट्ठे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोपहर बाद उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

राघोपट्टी पड़री के पांडेय टोला निवासी कैलाश (55) का शनिवार रात को किसी बात को लेकर बेटे श्यामसुन्दर से विवाद हो गया। नाराज बेटे ने पिता को पीट दिया। परिवार के लोगों ने जब बीच-बचाव किया तो बेटे ने पिता के प्राइवेट पार्ट पर मार दिया। जिससे वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगे। परिजन आनन-फानन में उन्हें पास के निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घाेषित कर दिया। इसके बाद श्यामसुन्दर वहां से भाग निकला। पुलिस ने मां सावित्री देवी की तहरीर पर बेटे श्यासुंदर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी जयंत सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed