फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Police arrested the accused of demanding extortion from uncle

Gorakhpur News: चाचा से रंगदारी मांगने के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Sat, 27 Apr 2024 06:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 06:27 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Police arrested the accused of demanding extortion from uncle
गोरखपुर। चाचा से 10 हजार रुपये रंगदारी मांग रहे युवक को गोरखनाथ पुलिस ने शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी शहजादे स्पोर्ट्स काॅलेज के पास पंक्चर की दुकान चलाता है। दोपहर बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीओ गोरखनाथ योगेंद्र सिंह ने बताया कि गोरखनाथ के नौरंगाबाद में रहने वाले अब्दुल करीम की महराजगंज के शिकारपुर में टायर की दुकान है। गोरखनाथ पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर उसने बताया था कि उनके भाई का बेटा शहजादे हर माह 10 हजार रुपये देने का दबाव बना रहा है। बात नहीं मानने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देता है। डर की वजह से उन्होंने दो हजार रुपये दे दिए।
विज्ञापन

आरोप है कि 21 अप्रैल की शाम को घर पहुंचा शहजादे दरवाजे पर हंगामा करने लगा। डर की वजह से परिवार के लोग देर रात तक घर से बाहर नहीं निकले। हर माह रुपये नहीं देने पर शहजादे पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। तहरीर के आधार पर रंगदारी मांगने का केस दर्ज कर रामनगर चौकी प्रभारी अनूप तिवारी ने शुक्रवार की सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed