फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Police alert on Diwali, surveillance will be done through drones

Gorakhpur News: दिवाली पर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से होगी निगरानी

Fri, 18 Oct 2024 04:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Police alert on Diwali, surveillance will be done through drones
गोरखपुर। दिवाली पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने पुलिस अधिकारियों, सीओ और थानेदारों के साथ बृहस्पतिवार को बैठक की। इस दौरान एसएसपी ने सतर्कता बढ़ाते हुए अचानक चेकिंग करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बाजारों में खास सतर्कता बरतते हुए पैदल गश्त, बाइक से गश्त, ड्रोन के माध्यम से निगरानी, स्थाई पिकेट और बैरियर लगाकर चेकिंग की जाए।
विज्ञापन

एसएसपी ने कहा कि सभी थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष अपने-अपने थाना क्षेत्र के स्वर्णकारों, व्यापारियों व माइक्रोफाइनेंस कर्मियों के साथ गोष्ठी करके सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। पटाखे बनाने वाली फैक्ट्रियों व पटाखा भंडारण केंद्रों का भ्रमण करके सुरक्षा उपायों का जायजा लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें। एसएसपी ने वर्ष 2022, 2023 और 2024 के अलावा उसके पूर्व की समस्त आंशिक और लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की। उन्होंने लंबित विवेचनाओं को जल्द से जल्द खत्म करने को कहा। पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी की समीक्षा करते हुए उनको जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। थानों पर चल रहे निर्माण कार्यों को पूरा कराने को कहा। इस दौरान एसएसपी ने चेताया कि यदि किसी तरह की लापरवाही पाई गई तो संबंधित के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed