फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Police accused of taking unilateral action, complaint lodged with CO

Gorakhpur News: पुलिस पर एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप, सीओ से की शिकायत

Tue, 06 May 2025 12:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Police accused of taking unilateral action, complaint lodged with CO
सीओ ने थानाध्यक्ष से जांच कर केस दर्ज करने का दिया आदेश
विज्ञापन

हरपुर बुदहट। थाना क्षेत्र के भेलाखरग गांव में बीते 20 अप्रैल को शराब के नशे में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। पुलिस पर एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाते हुए एक पक्ष ने सोमवार को क्षेत्राधिकारी गीडा रत्नेस्वर सिंह को प्रार्थना पत्र सौंपा। सीओ ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

भेलाखरग निवासी पीड़ित गणेश शुक्ला ने सीओ गीडा को दिए पत्र में आरोप लगाया कि 20 अप्रैल दोपहर में उसके बेटे कृष्ण मोहन शुक्ल और पड़ोस गांव के कुछ युवकों से शराब पीने की बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद उन युवकों ने कृष्ण मोहन शुक्ला को रास्ते में घेरकर मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद भागने के क्रम में एक आरोपी बाइक लेकर सड़क पर गिरकर चोटिल हो गया। थाने में जाकर उसने फर्जी केस दर्ज करा दर्ज करवाया और बेटे को जेल भेजवा दिया। पीड़ित ने भी शिकायत की थी, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। सीओ रत्नेश्वर सिंह ने कहा कि प्रकरण की जानकारी मिली है। थानाध्यक्ष को जांच कर केस दर्ज करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed