फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Pole installation dispute resolved in Marcha village of Uruwa

Gorakhpur News: उरुवा के मरचा गांव में सुलझा पोल लगाने का विवाद

Wed, 08 Oct 2025 02:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Pole installation dispute resolved in Marcha village of Uruwa
आंधी से टूटा था डबल पोल, सोमवार को उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन कर जताया था विरोध
विज्ञापन


उरुवा बाजार। मरचा गांव में टूटे पोल को नई जगह लगाने का विवाद मंगलवार को सुलझा लिया गया। शनिवार को आंधी-बारिश से डबल पोल के टूटने के बाद से भी लगभग 50 घरों में बिजली आपूर्ति बाधित है। सोमवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन भी किया था। ग्राम प्रधान की ओर से विवाद सुलझाने के बाद पोल लगाने का काम शुरू हो गया है। जल्द ही आपूर्ति शुरू होने की संभावना अधिकारियों ने जताई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कुछ लोग पोल टूट जाने पर नई जगह पर पोल नहीं लगने दे रहे थे। इस पर ग्रामीणों ने हंगामा किया था। पुलिस के आने पर मामला शांत हुआ था। सहायक अभियंता आशीष कुमार मिश्र ने बताया कि शनिवार को आंधी के कारण पीपल का पेड़ गिरा था। उसको हटाने के बाद जब पोल लगाने की बात हुई तो पहले जहां पोल लगा था वहां सड़क पर पुलिया बन गई है। उसका छत एक फिट मोटा है, वह टूट नहीं रहा है। बगल में कुछ पोल लगाने नहीं दे रहे थे। इसके कारण समस्या बनी हुई थी। मंगलवार को पोल लगाने के लिए प्रयास किया गया लेकिन कुछ लोग अपनी जमीन बताते हुए नहीं लगाने लगाने दे रहे थे। ग्राम प्रधान हरीश त्रिपाठी का कहना है कि बातचीत के माध्यम से पोल लगाने के मामले को सुलझा दिया गया है। पोल लग जाएगा तब बिजली बहाल हो जाएगी। बताया जा रहा है कि शाम को पोल लगना भी शुरु हो गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed