{"_id":"67e6f8dc0d93ee1385022485","slug":"gorakhpur-news-pnb-scam-sale-of-properties-of-the-accused-in-varanasi-fatehpur-kanpur-dehat-also-banned-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-884868-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएनबी घोटाला : आरोपियों की वाराणसी, फतेहपुर, कानपुर देहात की संपत्तियों की बिक्री पर भी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएनबी घोटाला : आरोपियों की वाराणसी, फतेहपुर, कानपुर देहात की संपत्तियों की बिक्री पर भी रोक
विज्ञापन
आरोपी तत्कालीन शाखा प्रबंधक एसएन चौबे की वाराणसी, उमेश यादव की कानपुर देहात में है प्रॉपर्टी
उमेश के भाई की पत्नी के नाम से फतेहपुर में खरीदी गई है जमीन
गोरखपुर। पीएनबी (पंजाब नेशनल बैंक) विकास भवन शाखा में सरकारी योजनाओं के धन का गबन करने वाले ब्रांच मैनेजर और उसकी पत्नी की वाराणसी की संपत्ति की बिक्री पर भी ईडी ने रोक ली दी है। वहीं फर्जी लोन लेने वाले उमेश यादव और उसकी पत्नी की कानपुर देहात और उसके भाई की पत्नी की फतेहपुर की संपत्ति की बिक्री, बंटवारे या किसी भी अन्य गतिविधि पर भी रोक लगा दी गई है।
बृहस्पतिवार को गोरखपुर आई सीबीआई और ईडी की टीम ने मामले से जुड़े खोराबार क्षेत्र के महादेव झारखंडी इलाके में संतोष तिवारी की पत्नी वंदना तिवारी के हाउस नंबर 61 सी और सभाजीत शुक्ल के खजनी तहसील के उनवल स्थित मौजा साहुलखोर में आराजी नंबर 203 स्थित जमीन की बिक्री पर रोक लगाई थी। इसके अलावा आरोपी शाखा प्रबंधक श्याम नंदन चौबे और पत्नी आशा चौबे की वाराणसी के महमूरगंज मोहल्ले की शिवाजी नगर कॉलोनी स्थित आवासीय मकान की बिक्री पर रोक लगाई गई है।
उमेश चंद्र यादव और पत्नी मंजू देवी के नाम से कानपुर देहात जिले की गांव उमरान तहसील अकबरपुर स्थित जमीन और हीरावती देवी पत्नी दिनेश की गांव मदरांव तहसील बिंदकी जिला फतेहपुर उमेश चंद यादव की पत्नी मंजू देवी ने कानपुर देहात, दिनेश यादव की पत्नी हिमानी देवी ने फतेहपुर में संपत्ति की रजिस्ट्री कराई है। इन जमीनों की भी बिक्री पर रोक लगाई गई है। इस पर कार्रवाई के लिए सब रजिस्ट्रार सदर वाराणसी, सब रजिस्ट्रार बिंदकी फतेहपुर और सब रजिस्ट्रार अकबरपुर जिला कानपुर देहात को भी पत्र भेज दिया गया है।