{"_id":"676471bea24df2768000b2e4","slug":"gorakhpur-news-plots-were-being-sold-without-map-approval-bulldozers-run-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-783011-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बिना मानचित्र स्वीकृत के बेच रहे थे प्लाॅट, चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बिना मानचित्र स्वीकृत के बेच रहे थे प्लाॅट, चला बुलडोजर
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने बृहस्पतिवार को जंगल कौड़िया में बिना तलपट मानचित्र स्वीकृत कराए कॉलोनी विकसित कर भूखंड बिक्री करने वाले तीन व्यक्तियों पर कार्रवाई की। पुलिस और प्रशासन के साथ मिल कर साइट ऑफिस, सड़कें और चहारदीवारी को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।
जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने बताया कि अवैध कॉलोनी के खिलाफ कार्यवाही जारी रहेगी। बृहस्पतिवार को गोरखपुर विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में सहायक अभियंता विनोद कुमार शर्मा, राज बहादुर सिंह जिला प्रशासन से नामित मजिस्ट्रेट, पुलिस और पीएससी मौके पर पहुंचे। सबसे पहले जंगल कौड़ियां चौराहा पर सुरजीत सिंह के पांच एकड़ में काटी जा रही प्लाटेड कॉलोनी पर बुलडोजर चला। इसके बाद उसके बाद संतोष पांडेय की ओर से छह एकड़ क्षेत्रफल में विकसित की जा रही प्लाटेड कॉलोनी और फिर आलमगिर अंसारी के ताल जमुआर जंगल कौड़िया में लगभग आठ एकड़ भूमि में विकसित की जा रही कॉलोनी पर बुलडोजर चला।