फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Players won four medals in wrestling in School National Games

Gorakhpur News: स्कूल नेशनल गेम्स में खिलाड़ियों ने कुश्ती में जीते चार पदक

Fri, 02 May 2025 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Players won four medals in wrestling in School National Games
नई दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में हुई प्रतियोगिता
विज्ञापन

गोरखपुर। 68वें नेशनल स्कूल गेम्स में गोरखपुर स्पोर्ट्स हॉस्टल और रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक जीते हैं। ये चारों पदक कुश्ती में आए हैं।
नई दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में गोरखपुर की तरफ से गोरखपुर छात्रावास और रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम के पहलवानों ने हिस्सा लिया था। अंडर-17 आयु वर्ग के 51 किलो में गोरखपुर छात्रावास के इरशाद शाह ने फ्री स्टाइल में और ग्रीको रोमन के 51 किलो में सौरभ यादव ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

अंडर-19 के 63 किलो वर्ग के ग्रीको रोमन में विनीत यादव ने कांस्य पदक जीता। इसके अलावा 55 किलो वर्ग के फ्री स्टाइल में रीजनल स्टेडियम के अनुज यादव ने रजत पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता में शुभम प्रजापति व अतुल पटेल ने भी प्रतिभाग किया था। इस उपलब्धि पर आरएसओ आले हैदर उप क्रीड़ाधिकारी धर्मवीर सिंह व आजाद सिंह, नफीस अहमद, रामचन्द्र यादव व चंद्रेश पटेल ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed