{"_id":"67acff70d1e690c8e803aeb1","slug":"gorakhpur-news-players-of-sports-college-will-get-high-level-facilities-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-839041-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: स्पोर्ट्स कॉलेज के खिलाड़ियों को मिलेंगी उच्च स्तरीय सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: स्पोर्ट्स कॉलेज के खिलाड़ियों को मिलेंगी उच्च स्तरीय सुविधाएं
विज्ञापन
ड्रीम इलेवन के अधिकारियों ने भ्रमण कर खेल की सुविधाओं को बढ़ाने की संभावनाएं तलाशी
गोरखपुर। वीर बहादुर सिंह स्पोटर्स काॅलेज के खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय सुविधाएं प्राप्त होंगी। साथ ही कोच और शिक्षकों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा। बुधवार को ड्रीम्स स्पोटर्स फाउंडेशन मुबंई व ड्रीम इलेवन के अधिकारियों ने भ्रमण कर वहां खेल की सुविधाओं को बढ़ाने की संभावनाएं तलाशी। उन्होंने यहां खिलाड़ियों के लिए विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण कराने पर बल दिया। वहीं, खिलाड़ियाें के लिए जिम्नास्टिक मैट, हाॅकी स्टिक, गोलकीपर के लिए ग्लब्स समेत अन्य संसाधन सीएसआर फंड से खिलाड़ियों को उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
काॅलेज के प्रधानाचार्य आले हैदर की मौजूदगी में ड्रीम्स स्पोटर्स फाउंडेशन मुबंई के वरिष्ठ कार्यक्रम निदेशक नवीन फर्नांडिस व ड्रीम इलेवन के उपाध्यक्ष तन्वी शुक्ला सुबह स्पोर्ट्स काॅलेज पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने कहा कि सीएसआर की मदद से खेल व खिलाड़ियों के विकास के लिए लखनऊ व गोरखपुर स्पोर्ट्स काॅलेज को चुना गया है। उन्होंने खेल के मैदान, इंडोर हाॅल समेत वर्तमान समय में काॅलेज में उपलब्ध संसाधनों के बारे में एक-एक जानकारी ली। प्रधानाचार्य से समस्याओं और उन्हें दूर करने के बारे में जानकारी ली और कहा कि हमारी कोशिश होगी कि हाॅकी, वाॅलीबाल, कुश्ती, बैडमिंटन व गोलकीपर के पुराने कोच को बाहर से बेहतर कोच बुलाकर आवासीय प्रशिक्षण दें। ताकि यहां के खिलाड़ी भी उच्च स्तरीय प्रशिक्षण व सुविधाओं से युक्त होकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर सकें।