फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Plan ready to get rid of jam, route diversion will remain during festivals

Gorakhpur News: जाम से निजात दिलाने के लिए प्लान तैयार, त्योहारों में रहेगा रूट डायवर्जन

Wed, 09 Oct 2024 04:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: 
Plan ready to get rid of jam, route diversion will remain during festivals
गोरखपुर। त्योहारों में सड़कों पर अधिक भीड़ होने की वजह से जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने कार्ययोजना तैयार की है। एसपी ट्रैफिक संजय कुमार ने बताया कि इस दौरान विभिन्न मार्गों पर रूट डायवर्जन के साथ ही एकल दिशा मार्ग की व्यवस्था रहेगी। इसका अनुपालन सख्ती से कराया जाएगा। जल्द ही इसे लागू किया जाएगा।
विज्ञापन


इन जगहों पर रहेगा डायवर्जन
- लखनऊ मार्ग से आने वाले भारी/मालवाहक वाहनों का डायवर्जन कालेसर से किया जाएगा। वाराणसी मार्ग से आने वाले भारी/मालवाहक वाहनों का डायवर्जन बाघागाड़ा से किया जाएगा।
विज्ञापन

- देवरिया व कुशीनगर मार्ग से आने वाले भारी/मालवाहक वाहनों का डायवर्जन कोनी एवं देवरिया बाईपास से किया जाएगा।
- सिद्धार्थनगर और महराजगंज मार्ग से आने वाले भारी/मालवाहक वाहनों का डायवर्जन इंडस्ट्रियल एरिया मोड़ से स्पोर्ट्स कॉलेज की तरफ किया जाएगा।
- शहर में यातायात दबाव बढ़ने पर टीपी नगर, पैडलेगंज, कूड़ाघाट तिराहा, गोयल गली तिराहा, पुलिस लाइन तिराहा, यातायात तिराहा, गंगेज चौराहा, काली मंदिर आदि स्थानों से वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed