{"_id":"68d1b4f2553ac73dcc0425b4","slug":"gorakhpur-news-pipraich-murder-case-father-demands-from-cm-village-road-should-be-named-after-deepak-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1079447-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिपराइच हत्याकांड : सीएम से पिता ने की मांग- गांव की सड़क हो दीपक के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिपराइच हत्याकांड : सीएम से पिता ने की मांग- गांव की सड़क हो दीपक के नाम
विज्ञापन
मृतक दीपक गुप्ता के पिता दुर्गेश गुप्ता, माता सीमा और उनके परिवार वालों ने मुख्यमंत्री योगी आद
गोरखनाथ मंदिर में दीपक गुप्ता के परिजनों से मिले सीएम
पिता ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की
गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर में सोमवार को दीपक गुप्ता के परिजनों ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। दीपक के पिता दुर्गेश गुप्ता ने बताया कि पत्नी सीमा देवी, छोटा बेटा प्रिंस गुप्ता, दोनों भाई सुरेंद्र और वीरेंद्र सीएम से मिलने गोरखनाथ मंदिर गए। वहां सीएम से 10 बजे मुलाकात हुई। 10 मिनट तक सीएम ने बातचीत की। सीएम से मांग की है कि बेटे दीपक को शहीद का दर्जा दिया जाए। तब सीएम ने कहा कि इस तरह शहीद का दर्जा नहीं मिलता है। तब गांव की किसी सड़क को दीपक के नाम पर किए जाने की मांग की। इस पर सीएम ने आश्वासन दिया। दुर्गेश ने कहा कि जो भी दोषी हों, उन पर सख्त कार्रवाई हो। उसके घर पर बुलडोजर चलाया जाए। इस पर सीएम ने जिले के सभी अधिकारियों को बुलाया। सामने ही सख्त कार्रवाई का निर्देश देते हुए संपत्ति जब्त करने के लिए भी कहा।