{"_id":"676dbb97da51f67bd507c95b","slug":"gorakhpur-news-pipeline-burst-during-digging-dirty-water-reached-houses-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-790375-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: खोदाई के दौरान फटी पाइपलाइन, घरों में पहुंचा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: खोदाई के दौरान फटी पाइपलाइन, घरों में पहुंचा गंदा पानी
विज्ञापन
गोरखपुर। सिधारीपुर में केबल के लिए हो रही खोदाई के दौरान पाइपलाइन फटने से घरों में गंदा पानी आने लगा। दूषित पानी आने की वजह से लोगों ने हैंडपंप से पानी लाकर रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा किया। मोहल्लों के लोगों ने स्थानीय पार्षद और जलकल के अधिकारियों को सूचना दी। उसके बाद बृहस्पतिवार को दोपहर बाद कर्मचारियों ने पाइप ठीक किया। तब जाकर मोहल्ले के लोगों ने राहत की सांस ली।
सूरजकुंड क्षेत्र के सिधारीपुर में जलकल की पाइप लाइन फटने से दर्जनों घरों में गंदा पानी आने लगा। टोटी से गंदा पानी आने लगा। लोगों के घरों की टंकियों में गंदा पानी भर गया। पाइप लाइन फटने के कारण सिधारीपुर चौराहे से सूरजकुंड पावर हाउस मार्ग पर पानी भर गया। जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। मोहल्ले के संतोष मणि त्रिपाठी और मिठाईलाल ने बताया कि कुछ देर के लिए तो समझ में नहीं आया कि दूषित पानी कहां से आ रहा है। दूसरे के घरों से हैंडपंप से पानी लाकर काम चलाया। बाद में पता चला कि केबल के लिए खोदाई हो रही है। खोदाई के दौरान जलकल की पाइप फट गई।