फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Pipeline broken due to laying of cable, water supply of 1500 houses affected

Gorakhpur News: केबल डालने से टूटी पाइपलाइन, 1500 घरों की जलापूर्ति प्रभावित

Thu, 09 Jan 2025 01:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Pipeline broken due to laying of cable, water supply of 1500 houses affected
1500 से ज्यादा उपभोक्ता जलापूर्ति बाधित होने से 40 घंटे हुए हलकान
विज्ञापन


गोरखपुर। हरिहर प्रसाद दुबे मार्ग पर भूमिगत फाइबर ऑप्टिक केबल डाल रही एयरटेल की फर्म की लापरवाही से जलापूर्ति पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से 1500 से अधिक घरों में 40 घंटे तक जलापूर्ति प्रभावित रही। इसके कारण आवास विकास कॉलोनी बेतियाहाता, शास्त्रीनगर, आंशिक रुस्तमपुर वार्ड के लोग परेशान रहे। बुधवार शाम को जलापूर्ति बहाल हो सकी।

सोमवार रात 11 बजे के करीब हरिहर प्रसाद दुबे मार्ग पर भूमिगत फाइबर ऑप्टिक केबल डाल रही एयरटेल के वेंडर की लापरवाही से टेलीफोन कॉलोनी के पास जलापूर्ति पाइप कई स्थान पर क्षतिग्रस्त हो गई। मंगलवार सुबह जब घरों में पानी नहीं आया तो मामला नगर निगम के अधिकारियों के संज्ञान में आया। जलकल के अवर अभियंता धीरज वर्मा ने अपनी टीम के साथ दोपहर तक फाल्ट तलाश किया। इसके बाद टेलीफोन कॉलोनी के पास तकरीबन छह फीट गहराई में मुख्य पाइपलाइन को खोदा गया।
विज्ञापन

यहां तकरीबन दो मीटर लंबाई में छह इंच ब्यास की सीमेंट से बनी मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त मिली। मरम्मत में मंगलवार देर रात तक सफलता नहीं मिली। बुधवार सुबह एक बार फिर जलकल कर्मी जुटे और शाम छह बजे तक मरम्मत कर ली। इसके पूर्व स्थानीय लोगों की शिकायत पर पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी भी पहुंचे और जलकल अधिकारियों एवं नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल पर जल्द मरम्मत कराने का दबाव बनाया। जलकल के अवर अभियंता धीरज वर्मा ने स्वीकार किया कि पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण 1500 से अधिक कनेक्शन प्रभावित रहे। कुछ स्थानों पर टैंकर भी उपलब्ध कराया गया लेकिन सकरी गलियों में टैंकर खड़ा करने का स्थान न होने के कारण लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीने के लिए पानी खरीदे

जलापूर्ति बाधित होने से सर्वाधिक दिक्कतें महिलाओं को दैनिक कार्य के लिए आईं। लोगों ने बाजार से पानी खरीदा। आवास विकास कॉलोनी बेतियाहाता, शास्त्रीनगर, आंशिक रुस्तमपुर वार्ड में कई ऐसी गलियां हैं जो काफी संकरी हैं। वहां जलकल का पानी का टैंकर भी पहुंच नहीं पा रहा था। रुस्तमपुर की वंदना त्रिपाठी, गरिमा पांडेय, स्नेहलता सिंह, सरिता श्रीवास्तव, सुमनलता ने बताया कि पीने के अलावा नहाने, नित्य क्रिया में इस्तेमाल करने और किचन में इस्तेमाल के लिए भी पानी खरीदना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed