{"_id":"67a3ba7601c2dc36b70a952b","slug":"gorakhpur-news-pin-code-affairdl-rc-stranded-in-six-villages-of-campierganj-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-831912-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पिन कोड का चक्कर...कैंपियरगंज के छह गांवों में फंसे डीएल-आरसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पिन कोड का चक्कर...कैंपियरगंज के छह गांवों में फंसे डीएल-आरसी
विज्ञापन
गोरखपुर में है बनकटा डाकघर और आधार कार्ड में पिन कोड महराजगंज के फरेंदा का
कैंपियरगंज (गोरखपुर)। कैंपियरगंज में भी छह गांवों में आधार कार्ड पर महराजगंज के फरेंदा का पिन कोड होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। यहां के लोगों का ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल), वाहनों के रजिस्ट्रेशन पेपर में नाम ट्रांसफर कराने के आवेदन निरस्त हो जा रहे हैं। जैसे ही फरेंदा का पिन कोड डाल रहे हैं तो आवेदन अस्वीकृत हो जा रहा है। अब इन लोगाें के सामने यही विकल्प बचा है कि आधार कार्ड में ही पिन कोड नंबर बदलवा लें।
जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के बनकटा उप डाकघर महराजगंज के फरेंदा से संचालित होता है, लेकिन इसके दायरे में बनकटा, छितही, सनगद, पोवा, गेरुई, अहिरौली गांव आते हैं। इसलिए इन लोगों के आधार कार्ड पर फरेंदा का पिन कोड 273155 है। जब ये पिन कोड आवेदन में दर्ज करा रहे हैं तो आवेदन निरस्त हो जा रहे हैं। इनके आधार कार्ड पर कैंपियरगंज डाकघर का पिन कोड 273158 होना चाहिए।
यह पिन कोड जिनके आधार कार्ड पर होगा, आवेदन में जिला नहीं बदलेगा और आवेदन स्वीकार हो जाएगा। बहुत सारे लोग गलत तरीके से फरेंदा का पिन कोड डलवाकर डीएल बनवा ले रहे हैं, लेकिन जांच में वैध नहीं माने जाएंगे।
विज्ञापन
वर्जनगांव हमारा कैंपियरगंज में है और पिन कोड फरेंदा का मिला है। डीएल बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, लेकिन गलत पिन कोड होने के कारण जिला में अंतर आ गया और आवेदन ही निरस्त हो गया। हम लोगों का डाकघर कैंपियरगंज के अधीन होना चाहिए। वरना दो जिलों के चक्कर में हमेशा यह समस्या बनी रहेगी।
सूरज पांडेय, सनगद
-
डीएल ही नहीं आरसी में भी दिक्कत हो रही है। जबसे ऑनलाइन आवेदन शुरू हुआ है, यह समस्या बनी हुई है। वाहनों को बेचने में भी दिक्कत हो रही है क्योंकि प्रक्रिया आधार कार्ड से जोड़ी गई है। डाकघर से सामान मंगवाने पर ही समस्या है, कई दिनों बाद पहुंचता है।
दिनेश अग्रहरि, सनगद