{"_id":"678c0bc3ae77c070fd0678c3","slug":"gorakhpur-news-pilibhit-will-name-the-tiger-cm-will-leave-the-wolves-in-the-enclosure-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1041-814078-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पीलीभीत वाले बाघ को नाम देंगे..भेड़ियों को बाड़े में छोड़ेंगे सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पीलीभीत वाले बाघ को नाम देंगे..भेड़ियों को बाड़े में छोड़ेंगे सीएम
विज्ञापन
कल्याण मंडपम और चिड़ियाघर में हाथी रेस्क्यू सेंटर का सीएम योगी कल करेंगे लोकार्पण
दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को आएंगे सीएम, भाजपा के संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम में भी शामिल होंगे
चिड़ियाघर में तितली घर का लोकार्पण और बहराइच से लाए गए तेंदुओं को भी बाड़े में छोड़ेंगे मुख्यमंत्री
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौर पर सोमवार को गोरखपुर आएंगे। इस दौरे पर वह विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण करेंगे और बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में भाजपा के संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और संबंधित विभागों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री सोमवार को दोपहर बाद शहर पहुंचेंगे। सबसे पहले वह खोराबार में बने शहर के पहले सरकारी विवाह भवन कल्याण मंडपम का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद चिड़ियाघर जाएंगे। वहां हाथी रेस्क्यू सेंटर, कॉफी टेबल बुक, डाक्यूमेंट्री गैलरी, तितली घर का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में ही रेस्क्यू कर लाए गए बाघ, तेंदुए और भेड़िए को बाड़े में छोड़ा जाएगा। सीएम पीलीभीत से लाए गए बाघ का नामकरण भी करेंगे। यहां से वह योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह जाएंगे, जहां भाजपा के संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। मंगलवार को जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनेंगे।