फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Pile of garbage in Bichhiya, people are troubled

Gorakhpur News: बिछिया में गंदगी का अंबार, लोग परेशान

Fri, 28 Mar 2025 01:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Pile of garbage in Bichhiya, people are troubled
ताड़ी खाना जाने वाली सड़क जर्जर, नालियां चोक
विज्ञापन


लगा रहता है कूड़े का ढेर, शिकायत के बाद भी नहीं होती कार्रवाई
गोरखपुर। शहर के बिछिया में गंदगी का अंबार है। कूड़े के ढेर के बीच लोग रहने को मजबूर हैं। नालियां जगह-जगह टूटी हुई हैं। इससे पानी सड़क पर बहता है। जर्जर सड़क पर राहगीरों का चलना मुश्किल रहता है। शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होती है।
बिछिया स्थित पीएसी कैंप से आगे बढ़ने पर प्राथमिक विद्यालय पीएसी से जंगल तुलसीराम की ओर जाने वाली सड़क पूरी तरह से जर्जर है। यहां से ताड़ी खाना की ओर जाने वाली सड़क भी बदहाल स्थिति में हैं। यहां सड़क किनारे कूड़े का ढेर लगा रहता है। छुट्टा पशु कूड़े को पूरे सड़क पर फैला देते हैं। इस मार्ग पर नालियां जगह-जगह से टूटी हुई हैं। इससे नाली का पानी सड़क पर बहता रहता है। ताड़ीखाना के समीप खाली पड़े प्लाट में भी कूड़े का ढेर लगा रहता है।
विज्ञापन

अमर शहीद शिव सिंह छेत्री की प्रतिमा से जंगल तुलसीराम की ओर जाने वाली सड़क की नालियां जगह-जगह टूटी हैं। मुख्य सड़क जर्जर स्थिति में है। इस सड़क प र नाले का पानी बहता रहता है, इससे आने-जाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र में पाइप लाइन से पानी की आपूर्ति भी नहीं होती है। स्थानीय लोगों ने कहा कि क्षेत्र में गंदगी का अंबार है। इससे घर में रहना भी मुश्किल रहता है। शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


..............

बोले लोग

बिछिया में गंदगी का अंबार रहता है। यहां की ज्यादातर सड़कें खराब हैं। इससे राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिम्मेदारों की नजर यहां की समस्याओं पर नहीं पड़ती है।
सुनील

बिछिया शहर का मुख्य इलाका है, लेकिन यहां समस्याओं की भरमार है। हर ओर कूड़े का ढेर नजर आता है। छुट्टा पशु से लोगों में डर का माहौल रहता है।
सर्वेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed