फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Picture of changing Gorakhpur will be seen in Khichdi fair.

Gorakhpur News: खिचड़ी मेले में दिखेगी बदलते गोरखपुर की तस्वीर

Tue, 24 Dec 2024 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Picture of changing Gorakhpur will be seen in Khichdi fair.
गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर में लगने वाले खिचड़ी मेले में बदलते गोरखपुर की तस्वीर दिखेगी। वर्ष 2017 और वर्तमान समय के गोरखपुर के बदलते स्वरूप का प्रदर्शनी लगाकर दर्शाया जाएगा और जगह-जगह लगे एलईडी स्क्रीन पर भी इसे चलाया जाएगा। इसके अलावा शहर में भी ब्रांडिंग के तौर पर फ्लैग्स लगाए जाएंगे। ताकि दूसरे जिलों से आने वाले लोग गोरक्ष नगरी में हुए बदलाव को जानें और लौटने के बाद अपने यहां लोगों को बताएं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद संस्कृति एवं सूचना विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। गोरखनाथ मंदिर में यात्री निवास के पास एक स्टॉल लगाया जाएगा। जिसमें गोरखपुर में खुले एम्स, सैनिक स्कूल, आयुष विश्वविद्यालय, अटल आवासीय विद्यालय की फोटो के साथ विस्तार से जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा पर्यटन का नया केंद्र बना रामगढ़ताल, निर्माणाधीन नौसढ़-पैडलेगंज सिक्सलेन, नए ओवरब्रिज, देवरिया बाईपास फोरलेन, पैड़लेगंज- फिराक चौक फोरलेन, विरासत गलियारा सहित अन्य परियोजनाओं के बारे में फोटो के साथ विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

कोट
गोरखनाथ मंदिर परिसर में स्टॉल लगाया जाएगा। शहर में भी प्रमुख चौराहों पर बदल रहे गोरखपुर की तस्वीरें और जानकारी से संबंधित फ्लैग्स लगाए जाएंगे। ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालु यहां के विकास के बार में जान सकें। इसकी तैयारी शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्णा करुणेश, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed