फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Petrol and diesel worth Rs 5.61 lakh stolen from tanker, case registered

Gorakhpur News: टैंकर से 5.61 लाख का पेट्रोल व डीजल की चोरी, केस

Fri, 27 Jun 2025 12:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Petrol and diesel worth Rs 5.61 lakh stolen from tanker, case registered
गोला थाना क्षेत्र का मामला, छानबीन में जुटी पुलिस
विज्ञापन

गोला। पटौहा स्थित पेट्रोल पंप के मालिक ने टैंकर मालिक दीपू व चालक विशाल के विरुद्ध 5.61 लाख का पेट्रोल-डीजल चोरी का केस दर्ज कराया है। पंप मालिक ने वीटीएस (व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम) बंद कर तेल चोरी की बात कही है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

शहर के रामजानकीनगर बशारतपुर निवासी पेट्रोल पंप मालिक कुंवर फतेह बहादुर सिंह ने तहरीर के जरिये बताया कि नौ अप्रैल की रात 11.27 मिनट पर टैंकर से दस हजार लीटर पेट्रोल और दस हजार लीटर डीजल पहुंचा। उसे मैनेजर सुरेंद्र पासवान ने खाली करवाया और ऑटोमेशन कंप्यूटर पर नोट किया। अगले दिन रात आठ बजे सूचना मिली कि ड्राइवर ने पांच हजार लीटर पेट्रोल का एक खाना खाली नहीं किया है। जांच कि तो पता चला कि पेट्रोल के साथ-साथ 1198 लीटर डीजल भी कम दिया गया है। ड्राइवर विशाल से संपर्क करने पर उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया। आरोप लगाया कि टैंक में कंपनी की तरफ से लगाए गए वीटीएस को बंद कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। मामले में 12 अप्रैल को ही पुलिस को सूचना दी गई थी। सीओ मनोज पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed