{"_id":"690672fce375e3db3d02bda9","slug":"gorakhpur-news-permanent-passenger-residence-centers-will-be-built-at-four-railway-stations-of-ner-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1120616-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एनईआर के चार रेलवे स्टेशनों पर बनेंगे स्थायी यात्री निवास केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एनईआर के चार रेलवे स्टेशनों पर बनेंगे स्थायी यात्री निवास केंद्र
विज्ञापन
देश के 76 रेलवे स्टेशनों में एनईआर के गोरखपुर, लखनऊ, बनारस और छपरा स्टेशन भी चयनित
अगले त्योहारी सीजन से नया भवन बनाने का लक्ष्य, रेल प्रशासन सर्व कराकर चिह्नित करेगा स्थान
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के चार रेलवे स्टेशन गोरखपुर, बनारस, छपरा और लखनऊ जं. पर अब स्थायी यात्री निवास केंद्र बनेंगे। इनको देश के ऐसे 76 स्टेशनों में चुना गया है, जहां त्योहारी सीजन में भीड़ ज्यादा होती है। इन स्टेशनों पर अगले त्योहारी सीजन यानी होली के पहले यात्री निवास केंद्र बनाना है। रेल मंत्रालय के निर्देश के बाद पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।
रेलवे बोर्ड ने देश के बड़े स्टेशनों पर दिवाली और छठ में टेंट लगाकर अस्थायी होल्डिंग एरिया बनाया है। यहां यात्रियों को सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। अब रेल मंत्रालय ने स्थायी यात्री निवास केंद्र बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए स्टेशन परिसर में भवन बनाया जाएगा। वहां भीड़ के हिसाब से एरिया निर्धारित किया जाएगा।
नए भवन में यात्रियों की आवाजाही को सुव्यवस्थित करने के लिए तीन क्षेत्रों टिकटिंग, पोस्ट-टिकटिंग और प्री-टिकटिंग में बांटा जाएगा। यहां पुरुषों और महिलाओं के लिए शौचालय, टिकट काउंटर, स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीनें और मुफ्त शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
रेल प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। पूर्वोत्तर रेलवे के चारों स्टेशनों पर जल्द ही प्रशासन सर्वे कराएगा। इसमें देखा जाएगा कि किस स्टेशन पर कितनी क्षमता के भवन की जरूरत है। इसके बाद डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर रेलवे बोर्ड को भेजा जाएगा। नए यात्री निवास केंद्र में आधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी और इनका स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार निर्माण किया जाएगा।
-
वर्जनपूर्वोत्तर रेलवे के चार स्टेशनों पर स्थायी यात्री निवास केंद्र बनाया जाएगा। इसके लिए सर्वे कराकर जल्द स्थान चिह्नित कर लिया जाएगा। यहां यात्रियों को सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
-पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ, एनईआर