फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: People were shocked to see the brutality on the girl, her head was broken into several pieces

Gorakhpur News: युवती से बर्बरता देख कांप गए लोग, सिर की हड्डी के कर दिए थे कई टुकड़े

Fri, 07 Feb 2025 01:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: People were shocked to see the brutality on the girl, her head was broken into several pieces
गगहा इलाके में हाईवे पर मिला युवती का शव, हत्या के बाद शव को वाहन से रौंदने की आशंका
विज्ञापन


गोरखपुर। गगहा स्थित हाईवे पर मिले युवती के शव की हालत देख लोग कांप गए। घटनास्थल पर एक ओर कटा हाथ पड़ा था तो कहीं सिर की हड्डी के कई टुकड़े इधर-उधर बिखरे थे। सहेजने के बाद भी चार से पांच हड्डियां वहां पड़ी रह गईं। खोजी कुत्ता टोनी के सूंघने पर पुलिस ने उसे भी उठाया। युवती के शरीर पर कई जगहों पर चोट के निशान थे, जबकि कंधे के ऊपर का हिस्सा बर्बर तरीके से नष्ट किया गया है, ताकि उसकी पहचान न हो सके। पुलिस को आशंका है कि हत्या के बाद वाहन से शव को रौंदा गया है।



घटनास्थल पर मिले शव के बगल में युवती का कटा हाथ भी मिला है। उसमें नारियल के खुज्जे की रस्सी बंधी थी। वहीं घटनास्थल के पास एक जगह खून भी गिरा मिला है। पुलिस की मानें तो युवती को मारने के बाद हादसा दिखाने के लिए उसके सिर को किसी भारी वाहन से कुचला गया है, क्योंकि ईंट से इस तरह हड्डियों के छोटे-छोटे टुकड़े होना संभव नहीं है। कहीं से युवती को मारकर शव लहूलुहान हाल में गाड़ी में लादकर लाया गया है। इसके बाद रस्सी से बांधकर खींचते हुए शव को 15 फीट दूर तक घसीटते हुए सड़क के किनारे फेंका गया है।
विज्ञापन




डॉग स्क्वाॅयड की टीम खोजी कुत्ते टोनी को लेकर आई थी। वह सड़क और 15 फीट दूर जहां शव फेंका गया था, उतनी ही दूर में घूमकर रह गया। टीम का मानना है कि गाड़ी से लाकर शव फेंकने की वजह से खोजी कुत्ता इतनी दूर तक घूमता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव को नोच रहे थे पक्षी

सुबह करीब आठ बजे जब युवती के शव को ग्रामीणों ने देखा तब पक्षी उसे बैठकर नोच रहे थे। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। लड़की का शव देखने से लग रहा है कि किसी अच्छे परिवार से है। उसने अच्छी कंपनी का जींस पहन रखा था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बड़हलगंज से कोई लड़की लापता है। पुलिस उस एंगल पर भी जांच कर रही है। वहीं बृहस्पतिवार को गगहा से नौसड़ और बड़हलगंज तक सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों को भी पुलिस की टीमें खंगालती रहीं। पेट्रोल पंप पर लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी जा रही है। वहीं युवती के शव को बीआरडी मेडिकल कॉलेज के मोर्चरी में भिजवा दिया गया है। तीन दिन बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।



हत्या के बाद नहीं हो सकी इन महिलाओं की पहचान

केस-1

अर्धनग्न अवस्था में मिला था महिला का शव



उरुवा बाजार में चचाई राम गांव के सिवान में 19 जून 2024 की सुबह महिला का अर्धनग्न शव मिला था। उसके बगल से दवा का रैपर, शराब की शीशी, चप्पल, पकौड़ी और पानी की बोतल भी बरामद हुई थी। इस महिला की हत्या की गई थी। पुलिस ने आसपास के थानों के साथ बिहार तक उसकी फोटो भेजकर शिनाख्त कराई, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। वहीं पुलिस को एक वीडियो मिला था, जिसमें यह महिला एक युवक से बात करते दिखी थी। उस युवक की पहचान भी पुलिस नहीं कर पाई है।


--------



केस-2

दुष्कर्म के बाद फेंका गया था महिला का शव



गीडा के नौसड़ चौकी क्षेत्र के एकला गांव के सिवान में 22 जुलाई 2024 को 45 वर्षीय महिला का शव मिला था। शरीर पर कपड़ा न होने और कई जगह चोट के निशान मिलने पर आशंका जताई गई थी कि दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर शव फेंक दिया गया होगा। पहचान के लिए गीडा थाना पुलिस ने आसपास के जिलों में महिला की तस्वीर भेजी है। लेकिन, अभी तक सफलता नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed