{"_id":"6883e23136bf5f10fc0bebb4","slug":"gorakhpur-news-people-were-scared-due-to-bursting-of-ac-pipe-in-pediatric-institute-fire-brigade-reached-to-extinguish-the-fire-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1015801-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बाल रोग संस्थान में एसी का फाइप फटने से सहमे लोग, आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बाल रोग संस्थान में एसी का फाइप फटने से सहमे लोग, आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड
विज्ञापन
देर रात करीब साढ़े 11 बजे दमकल व भीड़ देखकर मचा आग लगने का शोर
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के 500 बेड बाल रोग संस्थान का मामला
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज स्थित 500 बेड बाल रोग विभाग के 10 वें फ्लोर पर लगी एसी की पाइप शुक्रवार देर रात फट गई। बताया जा रहा है कि पाइप फटने के बाद पानी का फव्वारा कमरे में धुएं जैसा दिखने लगा, जिसे मरीज दहशत में आ गए। अस्पताल के किसी कर्मी ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी तो फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। मेडिकल कॉलेज के जेई की अगुवाई में पहुंची टीम ने जांच कर गड़बड़ी ठीक कराई, तब सबने राहत की सांस ली।
मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशयलिटी ब्लॉक के पीछे 500 बेड का बाल रोग विभाग है। इस पूरी बिल्डिंग में सेंट्रल एसी है। इसके 10वीं मंजिल पर रात करीब 11.30 बजे अचानक आग लगने व धुआं भरने का शोर मचा। आनन फानन लोग सीढि़यों से नीचे उतरने लगे। इसी दौरान फायर ब्रिगेड को सूचना मिली तो दमकली गाड़ी के साथ फायरकर्मी व मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी के सिपाही मौके पर पहुंच गए। आग बुझाने का प्रयास शुरू होता, इससे पहले पता चला कि ऐसी का पाइप फट गया है। मेडिकल कॉलेज के जेई बलवंत ने बताया कि वॉल्व खराब होने से ऐसी दिक्कत आई थी। तत्काल इस कमी को दूर कर लिया गया। अग्निशमन अधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया कि आग लगने की सूचना पर तुरंत टीम मौके पर भेजी गई थी। वहां आग नहीं लगी थी।
-- -
कोट-
एसी के पाइप में लिकेज के कारण आग लगने जैसा धुआं उठने की बात सामने आई है। मौके पर जेई को भेजा गया था। आग नहीं लगी थी, न ही किसी प्रकार का नुकसान हुआ है। स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
डॉ. राम कुमार जायसवाल प्राचार्य, बीआरडी मेडिकल कॉलेज