{"_id":"67d094761e31ebe81e02b55d","slug":"gorakhpur-news-people-started-coming-home-to-celebrate-holi-crowd-started-gathering-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1058-867790-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: होली मनाने घर आने लगे लोग, उमड़ने लगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: होली मनाने घर आने लगे लोग, उमड़ने लगी भीड़
विज्ञापन
रेलवे और बस स्टेशन पर उमड़ रहे यात्री
बसों और ट्रेन में सीट के लिए हो रही मारामारी
गोरखपुर। होली पर लोगों के घर पहुंचने का सिलसिला तेज हो गया है। दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, सूरत, बंगलुरु आदि बड़े शहरों में रहने वाले लोग होली मनाने के लिए अपने-अपने घरों को लौट रहे हैं। इससे रेलवे स्टेशन और बस स्टेशनों पर लोगों की भीड़ भी बढ़ने लगी है। ट्रेन और बसों में सीट के लिए मारामारी देखने को मिल रही है।
काठगोदाम से चलकर हावड़ा जाने वाली 13020 बाघ एक्सप्रेस मंगलवार की दोपहर एक बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची। इस ट्रेन से बड़ी संख्या में यात्री गोरखपुर में उतरे। वहीं जितने यात्री ट्रेन से उतरे उससे कहीं ज्यादा यात्री इस ट्रेन में चढ़ने के लिए जद्दोजहद करते हुए दिखाई दिए।
ट्रेन में मुजफ्फरपुर जाने के लिए जनरल कोच में चढ़े आशीष ने बताया कि ट्रेन के स्लीपर की कन्फर्म टिकट नहीं मिल रही थी। ऐसे में मजबूरी में जनरल कोच में सफर करना पड़ रहा है। हावड़ा जाने के लिए जनरल कोच में बैठे रमेश ने बताया कि स्लीपर की बुकिंग कराई थी, लेकिन टिकट वेटिंग थी जो कन्फर्म नहीं हो सका। होली मनाने के लिए घर जाना था, ऐसे में जनरल कोच में बैठना पड़ा है।
विज्ञापन
..................
लोकल रूटों पर बढ़े यात्री
होली पर बड़े शहरों से गोरखपुर पहुंचने के बाद कुशीनगर, देवरिया, महाराजगंज आदि जगहों पर रहने वाले लोग लोकल बसों का सहारा ले रहे हैं। बसों को पकड़ने के लिए लोग रोडवेज के रेलवे बस स्टेशन पर पहुंच रहे हैं। ऐसे में बस स्टेशन पर भी यात्रियों की भीड़ देखी जा रही है। परिवहन निगम ने भी यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू किया है। वहीं लोकल रूटों पर बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं, ताकि उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़।