{"_id":"67d090f0aca1371dc30ad04e","slug":"gorakhpur-news-people-of-nepal-are-yogi-supporters-government-is-protesting-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-868074-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नेपाल के लोग योगी समर्थक, सरकार करा रही विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नेपाल के लोग योगी समर्थक, सरकार करा रही विरोध
विज्ञापन
राजतंत्र के समर्थन में प्रदर्शन करने वाले प्रदिप विक्रम राणा पहुंचे गोरखपुर
गोरखपुर। नेपाल में राजशाही की वापसी को लेकर निकले जुलूस में यूपी सीएम के पोस्टर को लेकर छिड़े विवाद की चर्चा दूसरे दिन भी रही। नेपाल नरेश के जुलुस की अगुवाई करने वाले राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी राष्ट्रवादी के पूर्व पदाधिकारी प्रदिप विक्रम राणा ने कहा कि नेपाल के लोग हिंदूवादी और योगी आदित्यनाथ के समर्थक हैं। इसीलिए वहां की सरकार पोस्टर को लेकर बखेड़ा खड़ा कर रही है।
गोरखपुर के प्रेस क्लब में आए प्रदिप विक्रम राणा और मात्रिका निरोला ने बताया कि नेपाल के लोग हिंदू धर्म और भारत के समर्थक हैं। अभी महाकुंभ में वहां के तमाम बड़े लोग, नेता और अधिकारी भी आए थे। नेपाल नरेश के जुलूस में अगर योगी जी का पोस्टर लिए लोग थे तो इसका भारत सरकार से कोई मतलब नहीं है, यह वहां के लोगों की आस्था है।