फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, People of 15 thousand houses were troubled by power cuts throughout the night.

Gorakhpur News: रातभर बिजली कटौती से परेशान रहे 15 हजार घरों के लोग, रात 11 बजे से सुबह 6 बज तक रही बत्ती गुल

Tue, 30 Sep 2025 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 30 Sep 2025 02:19 AM IST
सार

रविवार रात 11 बजे अचानक पादरी बाजार उपकेंद्र क्षेत्र की बिजली चली गई। इससे उपभोक्ता गर्मी से परेशान हो गए। आधे घंटे इंतजार के बाद उपभोक्ताओं ने बिजली घर में फोन लगाया जिसे तत्काल बिजली मिलने का आश्वासन मिला। रात लगभग एक बजे के आसपास बिजली आई।

विज्ञापन
In Gorakhpur, People of 15 thousand houses were troubled by power cuts throughout the night.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : FreePik

विस्तार

बिजली के फाल्ट से आए दिन लोगों को बिजली कटौती का दंश झेलना पड़ रहा है। रविवार रात लगभग 11 बजे के आसपास पादरी बाजार उपकेंद्र पर एफसीआई से आने वाली 33 केवीए केबल का जंपर कटने से क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। लगभग 15 हजार घरों के उपभोक्ता पूरी रात बिजली कटौती व लो-वोल्टेज से परेशान रहे। सोमवार सुबह छह बजे के बाद बिजली बहाल की गई।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रविवार रात 11 बजे अचानक पादरी बाजार उपकेंद्र क्षेत्र की बिजली चली गई। इससे उपभोक्ता गर्मी से परेशान हो गए। आधे घंटे इंतजार के बाद उपभोक्ताओं ने बिजली घर में फोन लगाया जिसे तत्काल बिजली मिलने का आश्वासन मिला। रात लगभग एक बजे के आसपास बिजली आई।
विज्ञापन


इसके बाद भी उपभोक्ताओं की उम्मीद पर पानी फिर गया। बिजली आने के कुछ ही समय के बाद लो-वोल्टेज हो गया। इससे उपकरण नहीं चल रहे थे। पंखा नाम मात्र का घूम रहा था। इसके बाद लोगों ने इंतजार में ही छत पर टहल कर पूरी रात गुजार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं उपभोक्ता नीरज पांडेय ने बताया कि यहां बिजली जाती है तो बिजली के अधिकारी सुनते नहीं हैं। हम लोगों को बस इंतजार ही करना पड़ता है। विभाग वाले मनमाने समय में फाल्ट को ठीक करते हैं। रविवार रात को गुल बिजली सोमवार सुबह आई। वहीं विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह ने बताया कि 33 केवीए लाइन में फाल्ट से परेशानी हुई थी। बिजली कर्मचारियों ने इसे बाद में ठीक कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed