फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Pay special attention to Shivalayas. Devotees should not be inconvenienced.

Gorakhpur News: शिवालयों पर दें विशेष ध्यान..श्रद्धालुओं को असुविधा न होने पाए

Wed, 26 Feb 2025 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Pay special attention to Shivalayas. Devotees should not be inconvenienced.
सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में बैठक कर अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन

बोले- सभी शिवालयों पर महिलाओं की सुरक्षा हो सुनिश्चित, किसी का कारोबार न हो प्रभावित
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सुरक्षा, सुविधा और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। किसी भी श्रद्धालु को कहीं असुविधा न होने पाए। साथ ही सभी शिवालयों और उनके आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। शहर से लेकर देहात तक के शिवालयों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था बनाई जाए। मंगलवार शाम गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों के साथ बैठक कर महाशिवरात्रि की सुरक्षा व्यवस्था पर दिशा-निर्देश दिए।
सीएम योगी ने कहा कि महाशिवरात्रि देवाधिदेव महादेव की उपासना का महापर्व है। इस महापर्व पर गांव से लेकर शहर तक के सभी शिवालयों पर शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में उनकी आस्था का सम्मान करते हुए उनकी सुरक्षा, सुविधा और सहूलियत के लिए विशेष प्रबंध किए जाने चाहिए। सुरक्षा के साथ बड़े शिवालयों के आसपास यातायात प्रबंधन पर भी ध्यान देने की जरूरत होगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने पुलिस अफसरों को निर्देशित किया कि महाशिवरात्रि पर शिवभक्तों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और यातायात पुलिस की तैनाती की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाशिवरात्रि पर शिवालयों के सामने काफी अस्थायी दुकानें लगती हैं। यह ध्यान रखना होगा कि किसी का कारोबार प्रभावित न हो, लेकिन यह भी सुनिश्चित करने की जरूरत है कि अस्थायी दुकानें इतनी दूरी पर रहें, जिससे श्रद्धालुओं को मंदिरों में जाने में दिक्कत न हो।
सीएम योगी ने गोरखपुर महानगर क्षेत्र के शिवालयों के आसपास साफ सफाई कराने के लिए नगर निगम, कस्बों में नगर पंचायतों और गांवों के शिवालयों के आसपास सफाई के लिए क्षेत्र और ग्राम पंचायतों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्माणाधीन विकास परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर एडीजी डॉ. केएस प्रताप, कमिश्नर अनिल ढींगरा, डीआईजी आनंद कुलकर्णी, डीएम कृष्णा करुणेश, एसएसपी अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, गीडा की सीईओ अनुज मलिक, जीडीए के उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed