फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Passengers are reaching in the morning to catch the evening train to get a seat

Gorakhpur News: सीट के लिए शाम की ट्रेन पकड़ने सुबह ही पहुंच जा रहे यात्री

Sat, 22 Mar 2025 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Passengers are reaching in the morning to catch the evening train to get a seat
दिल्ली के यात्रियों को झेलनी पड़ रही दिक्कत, स्टेशन पर लग रही लंबी लाइन
विज्ञापन


गोरखपुर। रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में सीट के लिए मारामारी इस कदर है कि शाम की ट्रेन में सीट के लिए यात्री सुबह ही पहुंच जा रहे हैं। होली मनाने के बाद काम पर लौटने वालों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। रेलवे स्टेशन पर जिम्मेदार लाइन लगवाकर यात्रियों को जनरल कोच में चढ़वा रहे हैं। लेकिन इसके बाद का सफर यात्रियों के लिए मुश्किल हो जा रहा है।
शुक्रवार सुबह 11 बजे प्लेटफाॅर्म नंबर नौ पर गुलरिहा के राकेश शाम 4:20 पर दिल्ली के लिए प्रस्थान करने वाली गोरखधाम को पकड़ने के लिए पहुंच गए थे। उसका कहना था कि पहले आकर लाइन में लग जाउंगा तो सीट मिल जाएगी।
विज्ञापन

इन होली स्पेशल ट्रेनों में खाली है बर्थ : होली के बाद जहां रुटीन ट्रेनें फुल हैं, वहीं होली स्पेशल ट्रेनों में अभी भी जगह है। इन स्पेशल ट्रेनों से सीट आरक्षित कराकर यात्री सहूलियत के साथ अपनी यात्रा पूरा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर से 23 मार्च को प्रस्थान करने वाली 05023 गोरखपुर-खातीपुरा विशेष गाड़ी के वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में पांच, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 33 एवं वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 159 बर्थ उपलब्ध हैं। गोरखपुर से 30 मार्च को प्रस्थान करने वाली 05023 गोरखपुर-खातीपुरा विशेष गाड़ी के वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 17, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 53 एवं वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 494 बर्थ उपलब्ध हैं। वहीं गोरखपुर से 27 मार्च को प्रस्थान करने वाली 05057 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी के वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 674 बर्थ उपलब्ध हैं। गोरखपुर से 29 मार्च को प्रस्थान करने वाली 05007 गोरखपुर-अमृतसर विशेष गाड़ी के वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 111 बर्थ हैं। गोरखपुर से 30 मार्च को प्रस्थान करने वाली 05303 गोरखपुर-महबूबनगर विशेष गाड़ी के वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 21, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 385 बर्थ उपलब्ध हैं।



........................


दिल्ली के लिए चलेगी एक और होली स्पेशल ट्रेन
गोरखपुर। रेलवे प्रशासन की ओर से होली के बाद हो रही यात्रियों की भीड़ को देखते हुए एक और स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 02555/02556 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचलन गोरखपुर से 22 और 24 मार्च को व आनंद विहार टर्मिनस से 23 एवं 25 मार्च को दो फेरों के लिए किया जाएगा।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया 02555 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस अनारक्षित विशेष गाड़ी 22 एवं 24 मार्च को गोरखपुर से 17.10 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, सीतापुर जं., बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद होते हुए दूसरे दिन सुबह 10 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी यात्रा में, 02556 आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी 23 एवं 25 मार्च को आनंद विहार टर्मिनस से 11.50 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर होते हुए दूसरे दिन दोपहर 2.45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इस गाड़ी में साधारण द्वितीय/शयनयान श्रेणी के 20 और एसएलआरडी के दो सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed