{"_id":"67b78e59c178ade81b09de02","slug":"gorakhpur-news-passenger-holding-areas-created-at-railway-stations-giving-information-about-trains-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-847998-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रेलवे स्टेशनों पर बनाए गए पैसेंजर होल्डिंग एरिया, दे रहे ट्रेनों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रेलवे स्टेशनों पर बनाए गए पैसेंजर होल्डिंग एरिया, दे रहे ट्रेनों की जानकारी
विज्ञापन
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर पांच हजार वर्गफीट में बना होल्डिंग एरिया
गोरखपुर। महाशिवरात्रि के अवसर पर 26 फरवरी को महाकुंभ के अंतिम अमृत स्नान को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन और होल्डिंग एरिया के विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रयागराज रामबाग, झूसी के अलावा गोरखपुर, देवरिया और छपरा स्टेशन पर होल्डिंग एरिया बने हैं जहां ट्रेन के इंतजार में आए यात्रियों को ठहराया जा रहा है। गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर पांच हजार वर्गफीट में होल्डिंग एरिया बनाया गया है।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के मुताबिक, रेलवे सुरक्षा बल के जवानों सहित विभिन्न विभाग के अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती भीड़ भाड़ वाले स्टेशनों पर सुनिश्चित की गई है। पूर्वोत्तर रेलवे पर झूसी स्टेशन पर 1,93,750 वर्गफीट, प्रयागराज रामबाग स्टेशन पर 43,056 वर्गफीट के स्थाई यात्री होल्डिंग एरिया की व्यवस्था है, इसके अतिरिक्त बनारस स्टेशन पर 2,200 वर्गफीट, सीवान स्टेशन पर 5,250 वर्गफीट, बलिया स्टेशन पर 8,000 वर्गफीट, गोरखपुर स्टेशन पर 5,000 वर्गफीट, देवरिया सदर स्टेशन पर 3,600 वर्गफीट तथा छपरा स्टेशन पर 10,000 वर्गफीट में अस्थायी पैसेंजर होल्डिंग एरिया का निर्माण किया गया है। आरपीएफ के 850 जवान एवं वाणिज्य विभाग के 290 कर्मचारियों तथा प्रयागराज रामबाग स्टेशन पर आरपीएफ के 500 जवान एवं वाणिज्य विभाग के 250 कर्मचारियों की अतिरिक्त तैनाती की गई है।
--
होल्डिंग एरिया में हो रही सूचनाएं प्रसारित
पैसेंजर होल्डिंग एरिया में यात्रियों की सुविधा के लिए कंप्यूटर आधारित उद्घोषणा प्रणाली स्थापित किया गया है। लगातार ट्रेन के बारे में सूचनाएं प्रसारित की जा रही है। 80 यूटीएस काउंटर और 20 से अधिक एटीवीएम संचालित किए गए हैं। प्रयागराज रामबाग एवं झूसी स्टेशनों पर 14 सहयोग काउंटर भी संचालित किये जा रहे हैं, जो 24 घंटे सहयोग प्रदान कर रहे हैं। प्रयागराज रामबाग एवं झूसी स्टेशनों पर सुरक्षा के दृष्टिगत ड्रोन एवं 240 सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सर्विलांस किया जा रहा है। प्रयागराज रामबाग एवं झूसी स्टेशनों पर 24 घंटे स्टेशन, प्लेटफॉर्म, एफओबी, अस्थाई टेंट, प्रसाधन, पैसेंजर होल्डिंग एरिया, वाटर बूथों, यात्री आरक्षण केंद्रों, टिकट काउंटरों इत्यादि की साफ-सफाई 24 घंटे तीन शिफ्टों में कराई जा रही है।