फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Passenger dies in bus coming from Chandigarh to Gorakhpur

Gorakhpur News: चंडीगढ़ से गोरखपुर आ रही बस में यात्री की मौत, दिवाली मनाने आ रहे थे सिकरीगंज

Thu, 09 Oct 2025 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 09 Oct 2025 02:05 AM IST
सार

रामसुभग चंडीगढ़ में रहकर पेंट-पॉलिश का काम करते थे। दिवाली मनाने के लिए वह मंगलवार को गजराज ट्रेवल्स की लक्जरी बस से गोरखपुर के लिए निकले थे। बुधवार सुबह बस गीडा क्षेत्र में हरैया पेट्रोल पंप के पास रुकी तो सभी यात्री नीचे उतर आए लेकिन रामसुभग सीट पर सोते हुए दिखाई दिए।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Passenger dies in bus coming from Chandigarh to Gorakhpur
बस में शव मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। 

विस्तार

गीडा (गोरखपुर)। चंडीगढ़ से गोरखपुर आ रही एक लक्जरी बस में सफर कर रहे यात्री की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार सुबह गीडा थाना क्षेत्र के नौसड़ चौकी अंतर्गत हरैया पेट्रोल पंप के पास मौत की जानकारी हुई। मृतक की पहचान सिकरीगंज थाना क्षेत्र के करमदेवा बुजुर्ग निवासी 41 वर्षीय रामसुभग के रूप में हुई है।

विज्ञापन


रामसुभग चंडीगढ़ में रहकर पेंट-पॉलिश का काम करते थे। दिवाली मनाने के लिए वह मंगलवार को गजराज ट्रेवल्स की लक्जरी बस से गोरखपुर के लिए निकले थे। बुधवार सुबह बस गीडा क्षेत्र में हरैया पेट्रोल पंप के पास रुकी तो सभी यात्री नीचे उतर आए लेकिन रामसुभग सीट पर सोते हुए दिखाई दिए। परिचालक ने उन्हें जगाने की कोशिश की लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
विज्ञापन


शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची गीडा पुलिस ने जांच की तो वह मृत पाए गए। मृतक के पास मिले आधार कार्ड से पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने मृतक के मोबाइल से संपर्क कर उनके परिजनों को सूचना दी। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे मृतक के भाई ने पहचान की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, रामसुभग चार भाइयों में सबसे बड़े थे और परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी उन्हीं पर थी। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं। प्रभारी निरीक्षक गीडा अश्वनी पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। परिजनों ने तहरीर देने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed