फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Para powerlifting player Vinay Purvanchal honored with Khel Gaurav Samman

Gorakhpur News: पैरा पाॅवरलिफ्टिंग खिलाड़ी विनय पूर्वांचल खेल गौरव सम्मान से सम्मानित

Fri, 11 Oct 2024 04:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 11 Oct 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Para powerlifting player Vinay Purvanchal honored with Khel Gaurav Samman
गोरखपुर। पैरा पाॅवरलिफ्टिंग खिलाड़ी विनय कुमार के बृहस्पतिवार को गृह जनपद आगमन पर सम्मान समारोह का आयाेजन किया गया। इसमें गोरखपुर पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन, रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम परिवार व यूपी स्पोर्ट्स ऑर्गनाइजेशन की ओर से पूर्वांचल खेल गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इजिप्ट में आयोजित विश्व कप पाॅवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में विनय कुमार ने स्वर्ण पदक जीतकर गोरखपुर के साथ ही प्रदेश व देश का मान बढ़ाया था। गोरखपुर पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पाॅवरलिफ्टिंग में पहली बार ऐसा हुआ है कि गोरखपुर के एथलीट ने विश्व कप में विश्व रिकाॅर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतकर स्टेडियम में तिरंगा फहराया और भारत का मान रखा। कार्यक्रम में मंजीत कुमार श्रीवास्तव बाबू ने उन्हें स्मृति चिह्न देकर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। संचालन ई. संजीत श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान उप जिला खेल अधिकारी सरवर आजाद, क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र पटेल, बृजेश कुमार, अशोक शाही, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अविनाश दूबे, संजय श्रीवास्तव तथा अनिल मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed