फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Papa used to shout at mummy when he came home at midnight

Gorakhpur News: आधी रात को घर आते... मम्मी पर चिल्लाते थे पापा

Sat, 06 Sep 2025 01:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Papa used to shout at mummy when he came home at midnight
मां की मौत के बाद बेटी मुक्ति ने बताई कहानी
विज्ञापन

गोरखपुर। पापा-मम्मी घर में जब भी होते थे, कभी एक-दूसरे से बात नहीं करते थे। अक्सर वह आधी रात में घर आते थे और मम्मी पर चिल्लाते थे। तेज आवाज सुनकर मैं सहम जाती थी। मम्मी को वह धमकाते रहते थे। बोलते थे- तुम मेरी जिंदगी से कब जाओगी। आखिर में उन्होंने मम्मी को मार ही डाला।
ये बातें ममता चौहान की बेटी मुक्ति ने पुलिस को बताई है। मुक्ति ने बताया कि पापा कई लड़कियों से बात करते थे। पापा-मम्मी घर में जब भी होते थे, कभी एक-दूसरे से बात नहीं करते थे। जिंदगी की ज्यादातर बातें सोशल मीडिया पर ही शेयर करते थे। पापा अक्सर कहते थे कि उन्हें इस घर में कुछ पता ही नहीं चलता। कुछ जानना हो तो उसकी मम्मी का सोशल मीडिया अकाउंट देखना पड़ता है।
विज्ञापन

जब पुलिस ममता के किराए के मकान में पहुंची तो वहां आसपास के लोगों ने बताया कि ममता और विश्वकर्मा अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी अकेले पड़ गए थे। इसे दूर करने के लिए घर के बाहर सहारा ढूंढ रहे थे। दोनों अलग-अलग अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते थे। इसकी तस्वीर वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते थे। इसके बाद अनजान लोगों के कमेंट दोनों के बीच की दूरी को और बढ़ाते चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने बताया कि विश्वकर्मा जिम जाने लगा। ममता को दिखाने के चक्कर में उसने बाहर कई लड़कियों से संबंध भी बना लिए। जब इस बात की खबर ममता को मिली तो वह भी सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गई। वह रील बनाती थी। इन्हें देखकर विश्वकर्मा भी अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करने लगा।



अपने हिस्से की जमीन 35 लाख में बेची
विश्वकर्मा के तीन भाई हैं। एक साल पहले उसने अपने हिस्से की जमीन बेची थी। इसके बदले में उसे 35 लाख रुपये मिले थे। इसके बाद से ही वह ममता पर जल्द से जल्द तलाक देने का दबाव बनाने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed