{"_id":"67c0bb08a2bfe44ecf00aa3a","slug":"gorakhpur-news-papa-got-married-for-the-second-timemother-also-passed-away-get-me-pension-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-854741-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पापा ने कर ली दूसरी शादी... मां भी गुजर गई, मुझे पेंशन दिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पापा ने कर ली दूसरी शादी... मां भी गुजर गई, मुझे पेंशन दिलाएं
विज्ञापन
कुनराघाट की युवती ने महिला जनसुनवाई में सुनाई आपबीती, पिता को बुलाया गया पर नहीं आए
सर्किट हाउस में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने सुनी समस्याएं
गोरखपुर। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी की अध्यक्षता में महिला उत्पीड़न से संबंधित जनसुनवाई का आयोजन सर्किट हाउस में किया गया। इस दौरान पहुंची कुनराघाट की युवती ने बताया कि दो साल पहले उसकी मां का निधन हो गया, जिसके बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली और उसे अकेला छोड़ दिया। शिक्षक रही मां के निधन के बाद पिता पेंशन भी नहीं लेने दे रहे।
युवती ने बताया कि उसके पास पैसे नहीं थे इसलिए दोस्तों ने उसके पैर का ऑपरेशन एम्स में करवाया। युवती ने पेंशन दिलाने की मांग की। जनसुनवाई में बुलाने के बाद भी पिता नहीं आए। युवती को फिर चार मार्च को बीएसए ऑफिस में बुलाया गया है। उपाध्यक्ष ने संबंधित विभागों को निर्देशित करते हुए कहा कि पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना जाए।
जनसुनवाई के दौरान कुल 14 मामले आए जिसमें से ज्यादातर मामले घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, गुमशुदगी, जमीनी विवाद, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, भरण पोषण आदि से जुड़े रहे। चारु चौधरी ने कहा कि सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे। यह हम सबकी जिम्मेदारी है। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड का लाभ सभी पात्र व्यक्ति को अवश्य मिले यह जल्द ही सुनिश्चित करें। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।