{"_id":"671aaf909103ab36910b0d85","slug":"gorakhpur-news-panic-over-information-about-bomb-in-flight-coming-from-bangalore-to-gorakhpur-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-726701-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बंगलुरू से गोरखपुर आ रही फ्लाइट में बम की सूचना पर हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बंगलुरू से गोरखपुर आ रही फ्लाइट में बम की सूचना पर हड़कंप
विज्ञापन
गोरखपुर। बंगलुरू से 187 यात्रियों को बृहस्पतिवार को गोरखपुर लेकर आई अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट में बम की सूचना पर हड़कंप मच गया। एयरपोर्ट पर विमान के उतरते ही बम खोज एवं निरोधक दस्ता पहुंच गया। पूरे विमान की सघनता से जांच की गई, लेकिन कुछ नहीं मिला। इस पर एयरपोर्ट प्रबंधन और यात्रियों ने राहत की सांस ली। इसके चक्कर में विमान को दिल्ली जाने में साढ़े तीन घंटे की देरी हुई।
एयरपोर्ट निदेशक आरके पराशर ने बताया कि बृहस्पतिवार को 2:12 बजे एयरलाइंस के सिक्योरिटी इंचार्ज ने सूचना दी कि अकासा की फ्लाइट संख्या QP1880 जो बंगलुरू से गोरखपुर होते हुए दिल्ली जाती है, उसमें एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से बम की सूचना मिली है। पराशर ने बताया कि जब यह सूचना मिली, उस समय फ्लाइट गोरखपुर एयरपोर्ट पर लैंड हो चुकी थी। यात्रियों के उतरने के बाद तत्काल विमान को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया।
साढ़े तीन घंटे लेट से दिल्ली के लिए उड़ा विमान
बम की सूचना मिलते ही बम थ्रेट असेसमेंट समिति के सभी सदस्य एयरपोर्ट निदेशक के कार्यालय में उपस्थित हो गए। बम की सघनता से जांच कराई गई, जिसमें कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने पर अफसरों ने राहत की सांस ली। जांच के बाद करीब 4:30 बजे विमान को उड़ान की इजाजत दी गई। बंगलुरू से 2:10 बजे गोरखपुर आने वाली फ्लाइट 40 मिनट रूककर 2:50 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरती है। बम की सूचना की वजह से जांच पड़ताल के कारण विमान साढ़े तीन घंटे की देरी से 103 यात्रियों को लेकर 6:30 बजे दिल्ली के लिए उड़ी और रात 7.52 पर दिल्ली पहुंची। उधर, इस वजह से गोरखपुर से हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट भी 26 मिनट लेट उड़ी।
विज्ञापन
एयरलाइंस ने उतारा दूसरा एयरक्राफ्ट
अकासा एयरलाइंस के एरिया सेल्स मैनेजर राहुल ने बताया कि बम की सूचना की वजह से फ्लाइट लेट से दिल्ली के लिए उड़ान भरी। उन्होंंने बताया कि वही फ्लाइट दिल्ली से गोरखपुर आकर बंगलुरू भी जाती है। लेट हो जाने की वजह से बंगलुरू जाने के लिए दूसरा एयरक्राफ्ट उतारा गया। बंगलुरू जाने वाले यात्री तय समय पर सात बजे फ्लाइट से गए।
बम की खबर सुनकर यात्रियों के होश उड़ गए
विमान के गोरखपुर में लैंड करने के बाद जब यात्रियों को बम की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। अपने ही सामान को वह शक की नजर से देख रहे थे। बहुत से लोग एयरपोर्ट के बाहर आकर खुद भी अपना लगेज चेक करते नजर आए। वहीं जिन यात्रियों को उस फ्लाइट में जाना था, वे भी बम की सूचना से दहशत में दिखे।
वर्जन-
फ्लाइट की जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जिस किसी ने भी फर्जी सूचना दी है, उसपर कार्रवाई की जाएगी। एयरलाइंस कंपनी के कर्मचारी से बात हुई है, वह तहरीर देंगे तो एम्स थाने में केस दर्ज किया जाएगा।
अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
-- -- -- -- -
सूचना पर तत्काल बम थ्रेट असेसमेंट समिति के सभी सदस्य पहुंच गए। फ्लाइट को सुरक्षा घेरे में लेकर सुरक्षा कर्मियों ने उसकी सघन तलाशी ली। कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होने दी गई।
आरके पराशर, एयरपोर्ट निदेशक