फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Panchkarma is effective in making the body defect-free, incurable diseases are successfully treated: President

शरीर को दोषमुक्त बनाने में पंचकर्म प्रभावी, असाध्य रोगों का होता है सफल उपचार : राष्ट्रपति

Wed, 02 Jul 2025 12:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Panchkarma is effective in making the body defect-free, incurable diseases are successfully treated: President
महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में शिलान्यास व लोकार्पण समारोह में बोलीं महामहिम द्रौपदी मुर्मू
विज्ञापन

शिक्षा ही सशक्तीकरण का सबसे प्रभावी माध्यम : राष्ट्रपति
राष्ट्रपति बोलीं- जब तेजी से विकास पथ पर आगे बढ़ेगा यूपी, तब पूरा भारत स्थापित करेगा प्रगति के नए प्रतिमान

गोरखपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के अकादमिक भवन, प्रेक्षागृह व पंचकर्म सेंटर का लोकार्पण एवं महिला छात्रावास का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के नए एकेडमिक भवन में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने से विद्यार्थी, शिक्षक और अधिक निष्ठा के साथ आगे बढ़ेंगे। मानव शरीर को दोषमुक्त बनाने में पंचकर्म की प्रक्रिया बहुत प्रभावी सिद्ध हुई है। इस क्रिया की सहायता से असाध्य रोगों के सफल उपचार के उदाहरण देखने को मिलते हैं। आशा है कि नए पंचकर्म केंद्र से अधिकाधिक लोग लाभांवित हो पाएंगे।
राष्ट्रपति ने कहा कि नए महिला छात्रावास का शिलान्यास कर सबसे अधिक खुशी हो रही है। शिक्षा ही सशक्तीकरण का सबसे प्रभावी माध्यम है, इसलिए यह कदम नारी सशक्तीकरण की दिशा में अमूल्य पहल है। लगभग 700 वर्ष पहले महाराणा प्रताप ने राष्ट्रगौरव के लिए त्याग और पराक्रम का जो आदर्श प्रस्तुत किया था, वह देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। महामहिम ने आशा जताई कि इस विश्वविद्यालय के सभी विद्यार्थी प्रोफेशनल एजुकेशन पर आधारित उत्कृष्टता प्राप्त करने के साथ-साथ आध्यात्मिकता और राष्ट्रप्रेम के आदर्शों को अपने आचरण में ढालेंगे।
विज्ञापन




राष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षा ही सशक्तीकरण का सबसे प्रभावी माध्यम है, इसलिए यह कदम नारी सशक्तीकरण की दिशा में अमूल्य पहल है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत परोपकार व जनहितैषी लक्ष्यों के लिए कार्य करने में निजी उच्च शिक्षण संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया था। केवल चार वर्ष में विश्वविद्यालय ने विकास यात्रा में प्रभावशाली उपलब्धियां हासिल की हैं। इस विवि ने प्रोफेशनल एजुकेशन एवं चिकित्सा के अलावा कृषि अनुसंधान, ग्राम्य विकास, उद्यमिता प्रोत्साहन, वनस्पति अनुसंधान जैसे क्षेत्र में अनेक राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ सहयोग की दिशा में कदम बढ़ाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




राष्ट्रपति ने कहा कि जब पूर्वांचल और अधिक स्वस्थ-सुरक्षित होगा, तब पूरा यूपी और तेजी से समग्र प्रगति के मार्ग पर बढ़ेगा। जब देश की सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य तेजी से विकास पथ पर आगे बढ़ेगा तो तब पूरा भारत प्रगति के नए प्रतिमान स्थापित करेगा। उन्होंने अपील की कि दृढ़ संकल्प के साथ हम सभी विकसित भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ते रहें।


...
राष्ट्रपति ने लगाया रुद्राक्ष का पौधा
राष्ट्रपति ने वन महोत्सव के अंतर्गत यहां भी रुद्राक्ष का पौधा रोपा, फिर प्रदर्शनी का अवलोकन किया। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने विश्वविद्यालय की फॉर्मूलरी की पहली प्रति और ‘संकल्प से सिद्धि पॉलिसी’ की पहली प्रति राष्ट्रपति को भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed