फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Panchayat elections: BLOs will go door-to-door to add names of voters

पंचायत चुनाव : घर-घर जाकर मतदाताओं के नाम जोड़ेंगे बीएलओ

Wed, 20 Aug 2025 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Panchayat elections: BLOs will go door-to-door to add names of voters
डीएम दीपक मीणा ने कलक्ट्रेट भवन में बैठक कर दिए निर्देश
विज्ञापन


गोरखपुर। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर मंगलवार को कलक्ट्रेट भवन सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की।
डीएम ने कहा कि पंचायत चुनाव के लिए मतदाता पुनरीक्षण के कार्य के लिए बीएलओ घर-घर जाएंगे और मतदाताओं के नाम जोड़ेंगे। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए। उन्होंने सभी आरओ, एआरओ, एईआरओ को निर्देश दिया कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के समस्त कार्यों को पूरी गंभीरता के साथ पूर्ण कराएं।


उन्होंने बीएलओ, पर्यवेक्षको की नियुक्ति, प्रशिक्षण, कार्य क्षेत्र आवंटन, ई-बीएलओ एप का प्रशिक्षण व समयबद्ध पुनरीक्षण आदि की प्रगति की स्थिति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रोस्टर बनाकर प्रतिदिन बीएलओ के साथ बैठक कर कार्यों की समीक्षा करें। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए अच्छे बीएलओ का चयन करें। उन्होंने निर्देश किया कि एपिक कार्ड के वितरण में भी पूरी गंभीरता के साथ कार्य किए जाएं। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी व सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed