फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Palm oil arrived via Nepal, replaced by mustard oil in the city

Gorakhpur News: नेपाल के रास्ते आया पॉम ऑयल, शहर में हो गया सरसों का तेल

Sun, 26 Oct 2025 01:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Palm oil arrived via Nepal, replaced by mustard oil in the city
अलग-अलग नामों से पैक्ड मिलवाटी सरसों के तेल की खूब हुई बिक्री
विज्ञापन

त्योहार में बिका 15 लाख लीटर सरसों का तेल
गोरखपुर। त्योहार में सरसों के तेल की खपत करीब तीन गुना बढ़ जाती है। ऐसे में महीने भर पहले ही बाजार में नेपाल के रास्ते आए पॉम आयल को केमिकल डालकर बनाए गए सरसों के तेल की खेप पहुंच गई थी। त्योहार की भीड़ के बीच एक सप्ताह में ही करीब 15 लाख लीटर सरसों का तेल बिका है। जबकि सामान्य दिनों में 4-5 लाख लीटर तेल की बिक्री होती है। इस मिलावटी तेल को खाकर लोग बीमार भी पड़ने लगे हैं।
त्योहार में पकवान और पूजन सामग्री बनाने के लिए सरसों के तेल की जरूरत बढ़ जाती है। दीपावली में घर में दिए जलाने से लेकर छठ पूजा के प्रसाद ठेकुआ तक में इसका उपयोग अनिवार्य माना जाता है, इसलिए मांग लगातार बनी रही। डिमांड को देखते हुए कंपनियों ने विभिन्न नामों और पैकिंग में तेल की सप्लाई बढ़ाई थी। इसके अलावा धंधेबाजों ने नेपाल से बिहार के रास्ते बड़ी मात्रा में पॉम ऑयल में केमिकल मिलाकर बनाए गए सरसों के तेल की खेप भी बाजार में उतारी थी। खपत में तेजी का फायदा उठाने के लिए मिलावटखोरों ने सितंबर में ही बाजार में पर्याप्त मात्रा में तेल पहुंचा दिया था।
विज्ञापन

--
अस्पतालों में बढ़े पेट के मरीज
त्योहार में मिलावटी खान-पान का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ने लगा है। जिला अस्पताल, बीआरडी मेडिकल कॉलेज और एम्स की ओपीडी में पेट के संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ी है। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि ओपीडी में हर दिन 12-14 मरीज ऐसे आ रहे हैं, जिन्हें पेट में दर्द, एसिडिटी आदि की समस्या है। निजी अस्पतालों में भी पेट के मरीजों के मामले बढ़े हैं। जनरल फिजिशियन डॉ. अखिलेश सिंह ने बताया कि मिलावटी और खराब तेल की वजह से दिवाली बाद पेट दर्द के मामले बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed