{"_id":"6834c4b2657efc2d3b071b2a","slug":"gorakhpur-news-painter-dies-after-being-hit-by-electric-current-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-949416-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: करंट की चपेट में आकर पेंटर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: करंट की चपेट में आकर पेंटर की मौत
विज्ञापन
शाहपुर इलाके में स्थित रेलवे कारखाने में पेंट पालिश कर रहा था युवक
मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हो गई मौत
गोरखपुर। शाहपुर इलाके में स्थित रेलवे कारखाने में रविवार को पेंट पालिश का काम करते समय पेंटर करंट की चपेट में आकर पत्थर पर गिर गया। मौके पर मौजूद मजदूरों ने मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी पहचान खजनी निवासी सूरज निषाद (20) के रूप में हुई।
कैंट इलाके के बेतियाहाता हनुमान मंदिर निवासी हाजी अली ने बताया कि सूरज के पिता रामवृक्ष की 14 साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद उसकी मां छाया देवी सूरज को छोड़कर दूसरे जगह चली गई। 14 साल से सूरज को अपने भाई की तरह पाल रहा था। उधर, कुछ माह से वह रेलवे वर्कशाॅप में ठेकेदार के साथ रहकर पेंट पालिश कर रहा था। रविवार दोपहर में रेलवे कारखाना में पेंट पालिश का काम कर रहा था कि अचानक 14000 बोल्ट करंट की चपेट में आकर नीचे रखे पत्थर पर गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई। वहां मौजूद अन्य मजदूर मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए लेकर पहुंचे, जहां रविवार शाम उसकी मौत हो गई।
मेडिकल चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भिजवा दिया। मौत की सूचना पर पहुंची मां छाया देवी ने बताया कि सुपरवाइजर ने कहा कि बिजली कटवा दिया हूं, पोल पर चढ़कर पेंट कर दो। लेकिन, पोल पर चढ़ते ही सूरज करंट की चपेट में आकर नीचे गिर गया।