फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Painted stork liked the atmosphere of the zoo, its family will grow

Gorakhpur News: पेंटेड स्टार्क को भाया चिड़ियाघर का माहौल, बढ़ेगा कुनबा

Wed, 27 Aug 2025 12:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Painted stork liked the atmosphere of the zoo, its family will grow
वर्ष 2022 में लखनऊ से आए थे चार जोड़े विदेशी पक्षी पेंटेड स्टार्क
विज्ञापन

तीन वर्ष बाद अब इनका कुनबा बढ़ाने की हो रही तैयारी
गोरखपुर। चिड़ियाघर का वातावरण विदेशी पक्षियों को भी रास आने लगा है। यहां उन्हें संरक्षित करने और उनकी संख्या बढ़ाने के प्रयास जारी हैं। वर्ष 2022 में लखनऊ चिड़ियाघर से लाए गए चार जोड़े विदेशी पक्षी पेंटेड स्टार्क अब गोरखपुर के वातावरण में पूरी तरह घुल-मिल गए हैं। अब चिड़ियाघर प्रशासन उनकी प्रजनन प्रक्रिया (ब्रीडिंग) कराने की तैयारी कर रहा है।
पेंटेड स्टार्क मूल रूप से दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया के पक्षी हैं। ये भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश, म्यांमार, थाईलैंड और कंबोडिया जैसे देशों में प्रमुख रूप से पाए जाते हैं। आकर्षक रंगत और शांत स्वभाव के कारण इन्हें चिड़ियाघरों में रखा जाता है। वर्ष 2022 में चिड़ियाघर के लोकार्पण से पहले इन्हें लखनऊ से लाया गया था।
विज्ञापन

चिड़ियाघर के उप निदेशक एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि पेंटेड स्टार्क की सफल ब्रीडिंग के लिए शांत, सुरक्षित और प्राकृतिक वातावरण आवश्यक है। इसके लिए विशेष घोंसले तैयार किए जा रहे हैं। पानी का पर्याप्त स्रोत, ऊंचे पेड़ और खुले आसमान का होना जरूरी है ताकि पक्षी सहज महसूस करें। साथ ही उनके खानपान और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है इनकी खासियत
पेंटेड स्टार्क मध्यम आकार के बगुला प्रजाति के पक्षी हैं। इनके पंखों पर गुलाबी, सफेद और काले रंग की सुंदर धारियां होती हैं जो इन्हें विशिष्ट बनाती हैं। ये कीचड़ वाले जलाशयों और दलदली क्षेत्रों में रहना पसंद करते हैं और मुख्य रूप से छोटी मछलियों, मेंढ़क व जलीय कीड़ों पर निर्भर रहते हैं। दर्शकों को भी इनकी सुंदरता और स्वभाव बेहद आकर्षित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed