फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Overbridge and underpass will be built on the railway crossing between Siwan-Jiradei

Gorakhpur News: सीवान-जीरादेई के बीच रेलवे क्राॅसिंग पर बनेगा ओवरब्रिज और अंडरपास

Wed, 03 Sep 2025 01:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Overbridge and underpass will be built on the railway crossing between Siwan-Jiradei
101 करोड़ की लागत से फोरलेन आरओबी व 6.12 करोड़ की लागत से बनेगा अंडरपास, मिली मंजूरी
विज्ञापन

सीवान से सिसवन होते हुए मैरवा मंदिर तक सड़क मार्ग से जाने में होगी आसानी
गोरखपुर। बिहार के सीवान-जीरादेई रेलखंड के बीच रेलवे क्रॉसिंग-93 पर फोरलेन ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण के लिए रेल मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। इस आरओबी के निर्माण में 101.2467 करोड़ की लागत आएगी। इसके साथ ही स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए 6.12 करोड़ की लागत से लिमिटेड हाइट सब-वे (अंडरपास) का निर्माण किया जाएगा। इसके बन जाने से सीवान से सिसवन होते हुए मैरवा मंदिर तक सड़क मार्ग से जाने में काफी सुविधा होगी।


गोरखपुर-छपरा के बीच डबल लाइन पर सीवान-जीरादेई के बीच रेलवे क्राॅसिंग-93 पर गाड़ियों की आवाजाही बहुत ज्यादा है। रेलवे के मुताबिक, यहां ट्रेन व्हीकल यूनिट (टीवीयू) 3,73,326 है। इसे देखते हुए रोड ओवर ब्रिज के निर्माण को मंजूरी दी गई है। यह रेलवे क्राॅसिंग मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड पर स्थित है। रोड ओवर ब्रिज का निर्माण हो जाने से लोगों को बहुत सहूलियत होगी। महत्वपूर्ण रोड होने के कारण रेलवे क्राॅसिंग का फाटक बंद होने पर जाम लग जाता है। ऐसे में फोरलेन रोड ओवरब्रिज तथा रोड अंडरपास बनने से आवागमन आसान हो जाएगा और समय की बचत होगी। यहां कार्यरत रेल कर्मियों को अब अनुरक्षण कार्य के लिए दूसरी जगह जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही रेल प्रशासन ने टेंडर फाइनल कर निर्माण शुरू कराएगा। एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि सीवान-जीरादेई रेलखंड के बीच रेलवे क्राॅसिंग-93 पर फोरलेन ओवरब्रिज (आरओबी) और लिमिटेड हाइट सब-वे (अंडरपास) निर्माण की मंजूरी रेल मंत्रालय ने दे दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed