फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur news: Operation of food zone will start as soon as verification is completed.

Gorakhpur News: सत्यापन पूरा होते ही शुरू होगा फूड जोन का संचालन

Tue, 18 Jun 2024 05:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 18 Jun 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur news: Operation of food zone will start as soon as verification is completed.
फोटो
विज्ञापन

रामगढ़ताल के महंत दिग्विजय नाथ पार्क में बना है फूड जोन
आवंटन एवं सत्यापन के लिए गठित की गई है समिति
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। रामगढ़ताल के निकट महंत दिग्विजयनाथ पार्क में गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की ओर से बनाए गए फूड जोन का संचालन जल्द शुरू होगा। इन दुकानों के आवंटन एवं सत्यापन के लिए समिति बनाई गई है जो सत्यापन का काम कर रही है।
जीडीए ने नौकायन पर लगने वाले ठेलों को व्यवस्थित करने के लिए सभी को स्थान आवंटित किया था। उसके बाद अस्थाई कियोस्क बनाने का निर्णय लिया गया। इसे रामगढ़ताल के किनारे सड़क के डिवाइडर पर बनाया गया और एक लेन को वाहनों के आवागमन के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया। दुकानें बनकर तैयार हो चुकी थीं, इसी बीच इससे गंदगी व यातायात की समस्या बताकर पार्क के अंदर शिफ्ट कर दिया गया। दुकानें पार्क के अंदर लग चुकी हैं। मुख्यमंत्री के हाथों इसका लोकार्पण भी हो चुका है, लेकिन आवंटन को लेकर मिली शिकायतों के बाद सभी दुकानों के सत्यापन का काम शुरू हो गया।
विज्ञापन

जीडीए उपाध्यक्ष ने इस मामले में एक कमेटी बनाई है। कमेटी सत्यापन के काम में लगी है। जल्द ही यह काम पूरा होने की उम्मीद है। उसके बाद दुकानों का संचालन यहां शुरू हो जाएगा। इस फूड जोन को इस तरह से बनाया गया है कि पर्याप्त संख्या में लोग वहां पहुंच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
फूड जोन में बनी हैं 106 दुकानें

जीडीए की ओर से नया सवेरा के पास बीच सड़क पर बने फूड जोन को बाद में महंत दिग्विजय नाथ स्मृति पार्क में शिफ्ट कर दिया गया। ताल बाजार के पास बने फूड जोन में 106 दुकानें बनी हैं। एक दुकान बनाने में करीब 1.70 लाख रुपये खर्च हुए हैं। एक करोड़ 80 लाख की लागत से बनीं सभी दुकानों को सत्यापन के बाद खोलने की तैयारी की जा रही है।

----
कोट...
फूड जोन में बनी दुकानों और आवंटन के सत्यापन के लिए समिति का गठन किया गया है। समिति के सत्यापन का कार्य पूरा होते ही जल्द दुकानों का संचालन शुरू हो जाएगा।

- आनंद वर्द्धन, उपाध्यक्ष, जीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed