फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Onion prices increased, reached Rs 80 per kg

Gorakhpur News: प्याज के भाव बढ़े, 80 रुपये किलो पहुंचा

Fri, 08 Nov 2024 01:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Onion prices increased, reached Rs 80 per kg
गोरखपुर। सब्जियों के बढ़ते भाव से घर का बजट बिगड़ रहा है। प्याज 80 तो गोभी 100 रुपये किलो बिक रही है। दो सौ रुपया में आधी झोली सब्जी भी नहीं आ रही है। लोगों का कहना है कि त्योहारी सीजन में सब्जियों के भाव बढ़ने लगते हैं। थाली में सब्जियों की मात्रा कम करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


पिछले 15 दिनों में सब्जियों के दाम में 10 से 20 रुपये तक उछाल आए हैं। सबसे ज्यादा प्याज के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। 15 दिन पूर्व फुटकर में 60 रुपये किलो बिकने वाला प्याज का भाव शहर के बाजारों में 80 रुपये किलो देखने को मिला। अन्य सब्जियों के भाव में 10 से 20 रुपये की तेजी देखी जा रही है।
विज्ञापन

सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि मांग के मुकाबले आवक कम होने के कारण सब्जियों के दाम बढ़ रहे हैं। साहबगंज मंडी में पहुंचीं सुमन सिंह का कहना है कि सब्जियों के भाव सुनकर होश उड़ जा रहे हैं। जब त्योहार आता है तो सब्जियों के दाम बढ़ने लगते हैं। जिस सब्जी को एक किलो लेना है, उसको आधा किलो में काम चलाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सब्जियों के दाम वर्तमान दाम 15 दिन पूर्व
प्याज 80 रुपया 60 रुपया
आलू 45 रुपया 35 रुपया
गोभी 100 रुपया 70 रुपया
टमाटर 80 रुपया 60 रुपया
भिंडी 60 रुपया 40 रुपया
बैगन 60 रुपया 45 रुपया
( सब्जियों के भाव फुटकर में हैं)
--
प्याज नासिक से आता है। इस वर्ष प्याज की फसल अच्छी नहीं हुई है। प्याज का आवक कम है और मांग अधिक है। जो पुराने प्याज हैं वही बिक रहे हैं। इसके अलावा प्याज का निर्यात विदेशों को हो रहा है। इसके कारण प्याज के दाम बढ़ रहे हैं।
- रतन कश्यम, थोक सब्जी कारोबारी, महेवा मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed